विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिश्ते में आई कड़वाहट को दूर करेंगे ये रत्न, जान लें किन राशियों के लिए होते हैं शुभ

Updated: Fri, 29 May 2026 01:29 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कमजोर ग्रहों के कारण रिश्तों में आने वाली दूरियों को कुछ विशेष रत्न धारण करके दूर किया जा सकता है। ओपल, हीरा, मूनस्टोन और प ...और पढ़ें

लव लाइफ के लिए खास हैं ये रत्न (Picture Credit- AI Generated)

लव लाइफ के लिए खास हैं ये रत्न (Picture Credit- AI Generated)  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर व्यक्ति अपनी लव लाइफ को प्यार और रोमांस से भरा चाहता है, लेकिन कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि किसी न किसी वजह से रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं। इसके पीछे की वजह ग्रहों की कमजोर स्थिति हो सकती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के कमजोर होने पर लोगों को लव लाइफ में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आ सकती है। अगर आप भी अपनी लव लाइफ को खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो इस लेख में बताए गए रत्न आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कौन-सा रत्न आपकी लव लाइफ के लिए बेहद खास रहेगा।

ratna shastra  (3)

(Picture Credit- AI Generated)  

1.ओपल और हीरा

ओपल और हीरा रत्न शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। रत्न शास्त्र के अनुसार, इन रत्नों को पहनने से लव लाइफ खुशहाल होती है। पार्टनर के बीच वफादारी बढ़ती है, क्योंकि शुक्र ग्रह को प्रेम, रोमांस और आकर्षण का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। इसलिए इन दोनों राशियों की लव लाइफ के लिए ये रत्न महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

2. मूनस्टोन

रत्न शास्त्र के अनुसार, मूनस्टोन को चंद्र देव का कारक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस रत्न को पहनने से झगड़े और तनाव की समस्या दूर होती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का काम करता है। चंद्रमा कर्क राशि के स्वामी हैं। इसलिए कर्क राशि के लिए मूनस्टोन बेहद शुभ माना जाता है। इससे लव लाइफ में सुख-शांति बनी रहती है और शुभ फल मिलता है।

खबरें और भी

3. पन्ना

पन्ना को नवग्रहों के राजकुमार बुध का रत्न माना जाता है। अगर आप अपने रिश्ते को सफल बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए पन्ना रत्न जरूर धारण करना चाहिए। इससे रिश्ते में मजबूती आती है। पन्ना रत्न को मिथुन और कन्या राशि के लिए उत्तम माना जाता है।

रत्न पहनने के नियम

  • किसी भी रत्न को पहनने के लिए ज्योतिषी की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
  • रत्न का चयन लग्न कुंडली के अनुसार ही करना चाहिए।
  • टूटा या चटका हुआ रत्न भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए।
  • रत्न के लिए सही धातु का चुनाव करना जरूरी है।
  • रत्न को पहनने से पहले उसे गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्ध करें।
  • रत्न को पहनते समय मंत्रों का जप करना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • दिन के अनुसार ही रत्न को पहनना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें- नीलम रत्न पहनने से रातोंरात चमकता है 6 राशियों का सोया भाग्य, मेहरबान होते हैं शनिदेव

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।