बहुत ही कूल होते हैं 'G' नाम वाले लोग, पूरी शिद्दत से निभाते हैं हर रिश्ता
आज हम उन लोगों की पर्सनैलिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम अग्रेजी के 'G' अक्षर से शुरू होता है। ...और पढ़ें

'G' नाम वालों का व्यक्तित्व (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
'G' नाम वाले लोग शांत और ईमानदार होते हैं
रिश्तों को पूरी शिद्दत से निभाते हैं ये लोग
करियर लक्ष्यों के प्रति जुनून से मिलती है सफलता
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसके व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है। आज हम बात करेंगे उन लोगों की, जिन नामका नाम अंग्रेजी के 'G' अक्षर यानी 'ग' से शुरू होता है। ज्योतिष शास्त्र में इन लोगों की पर्सनैलिटी से लेकर इनकी लव लाइफ और करियर तक के बारे में काफी कुछ बताया गया है।
कैसा होता है व्यक्तित्व
ज्योतिष और अंकशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का नाम 'G' अक्षर से शुरू होता है, वे आमतौर पर शांत स्वभाव के माने जाते हैं। यह लोग बहुत ईमानदार और मेहनती भी होते हैं। साथ ही इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है, जिससे लोग इनकी तरफ आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। इनके स्वभाव से इन्हें कूल कहा जा सकता है।
होते हैं ये गुण
- 'G' नाम वाले लोग दिल के साफ होते हैं और छल-कपट से दूर रहते हैं। ये लोग किसी को धोखा देना पसंद नहीं करते और न कभी किसी के साथ धोखा करते हैं।
- किसी भी जरूरी काम को यह लोग पूरी प्लानिंग के साथ करते हैं।
- अपनी कड़ी मेहनत और समझदारी से ये लोग जीवन में सफलता हासिल करते हैं।
- ये लोग अक्सर भीड़-भाड़ के बजाय एकांत को चुनते हैं।
- इन लोगों के ज्यादा दोस्त नहीं होते और यह गिने-चुने दोस्तों के साथ ही रहना पसंद करते हैं।
- ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करते।
कैसी होती है लव लाइफ
प्यार के मामले में ये बहुत ईमानदार और गंभीर किस्म के होते हैं। एक बार किसी पर भरोसा करने के बाद यह लोग उस रिश्ते को पूरी शिद्दत से निभाते हैं। रिश्तों के मामले में यह लोग समझदार और मैच्योर होते हैं, जो और अपने पार्टनर से भी यही उम्मीद रखते हैं। फिजूल की बातों के बजाय 'G' नाम वाले लोग गहराई को महत्व देते हैं।
करियर और जीवन
ज्योतिष शास्त्र में 'G' नाम वाले लोगों के करियर के बारे में भी बताया गया है। ये अपने लक्ष्यों को लेकर जुनूनी माने जाते हैं और बहुत आत्मविश्वासी होते हैं। साथ ही यह लोग बहुत ही तेज दिमाग वाले भी होते हैं। इन्हीं खासियतों के चलते इन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।
खबरें और भी
होती हैं ये कमियां
कभी-कभी बहुत ज्यादा भावुक होने की वजह से 'G' नाम वाले लोगों को नुकसान भी झेलना पड़ता है। साथ ही इनकी मासूमियत भी इनके लिए कमी का ही काम करती है, क्योंकि लोग इनका फायदा उठा लेते हैं।
यह भी पढ़ें- बाहर से चिल, लेकिन अंदर गहरे राज छिपाए रहते हैं ये लोग, पढ़ें 'F' नाम वालों के 3 Hidden Traits
यह भी पढ़ें- भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बना लेते हैं 'E' नाम वाले लोग, शिखर तक पहुंचाती है ये एक आदत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा अंधविश्वास के खिलाफ है।