विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बना लेते हैं 'E' नाम वाले लोग, शिखर तक पहुंचाती है ये एक आदत

Updated: Wed, 15 Apr 2026 12:58 PM (IST)

आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम 'E' अक्षर से शुरू होता है। चलिए जानते हैं कि इन लोगों में क्या खासियत होती है। ...और पढ़ें

E नाम वाले लोगों का व्यक्तित्व (Picture Credit- AI Generated)

E नाम वाले लोगों का व्यक्तित्व (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. बुद्धिमान और मिलनसार होते हैं 'E' नाम वाले लोग

  2. अपनी बातों को सीधा-सीधा कहने की होती है आदत

  3. करियर में मेहनती और प्रेम संबंधों में ईमानदार होते हैं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके बारे में कई चीजें बता सकता है, जिसमें लव लाइफ से लेकर पर्सनैलिटी भी शामिल है। ऐसे में आज हम जानेंगे उन लोगों के बारे में जिनका नाम 'E' अक्षर से शुरू होता है। ज्योतिष शास्त्र में इन लोगों की पर्सनैलिटी से जुड़ी कई अनोखी बातें बताई गई हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

E नाम वालों की खासियत

ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि 'E' अक्षर से शुरू नाम वाले लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं। बातूनी होने के साथ-साथ यह लोग रचनात्मक (creative) होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है और यह बहुत मिलनसार भी होते हैं।

इन्हीं खासियतों के चलते ये लोग दूसरों के मुकाबले जल्दी दोस्त बना लेते हैं। इन लोगों के विचार स्वतंत्र होते हैं और इन लोगों को नई-नई चीजें सीखना पसंद होता है। 'E' नाम वाले लोग दिल के सच्चे होते हैं और बातों को घुमा-फिराकर करने की जगह सीधा-सीधा कहना पसंद करते हैं।

ये बातें बनता हैं इन्हें दूसरों से अलग

  • 'E' अक्षर के नाम वाले लोग हाजिरजवाबहोते और हंसमुख स्वभाव के होते हैं।
  • यह लोग रचनात्मक कार्यों में माहिर होते हैं।
  • ये जातक अपने दिल की बात खुलकर कहते हैं,
  • ये लोग अनुशासनप्रिय होते हैं और इन्हें अपनी आजादी के साथ समझौता करना पसंद नहीं होता।
E letter name ai
(Picture Credit- AI Generated)

करियर और लव लाइफ

जिन लोगों का नाम 'E' अक्षर से शुरू होता है, वह स्वभाव से बहुत खोजबीन करने वाले होते हैं। अक्सर यह लोग अपनी मेहनत से अच्छा रुतबा और पैसा भी कमाते हैं। वहीं अगर लव लाइफ की बात की जाए, तो यह लोग प्यार के रिश्तों में ये बहुत ईमानदार होते हैं और अपने पार्टनर से भी ईमानदारी की उम्मीद रखते हैं।

खबरें और भी

होती हैं ये कमियां

इन्हें सीधी बात बोलने की आदत होती है, फिर चाहे वह किसी व्यक्ति को अच्छी लगे या बुरी। अपनी इसी आदक के कारण कभी-कभी ये लोग मुसीबत में पड़ जाते हैं। इसके साथ ही अपने बातूनी स्वभाव के कारण कभी-कभी गलतफहमियों का सामना भी करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें - अक्षय तृतीया पर जन्मे बच्चे होते हैं बेहद लकी, भाग्य चमकाने के लिए जरूर रखें लक्ष्मी-कुबेर के ये नाम

यह भी पढ़ें - 'B' नाम वाले होते हैं बेहद खास, इन क्षेत्रों में बनाते हैं अपनी एक अलग पहचान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा अंधविश्वास के खिलाफ है।