कैसी होती है कन्या राशि वालों की 'Inside Story'? जानें इनके स्वभाव, लव लाइफ और करियर के अनसुने राज
कन्या राशि वाले जातक बाहर से शांत लेकिन अंदर से विचारों से भरे होते हैं। अगर आप इनके परफेक्शन के जुनून को समझ लें, तो इनसे बेहतर दोस्त और जीवनसाथी मिल ...और पढ़ें

Virgo Love & Career: कन्या राशि वाले क्यों माने जाते हैं सबसे बुद्धिमान?
HighLights
कन्या राशि वाले परफेक्शन के दीवाने होते हैं
ये वफादारी की मिसाल होते हैं
इनके राशि स्वामी बुध हैं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। राशि चक्र की छठी राशि कन्या अपनी बौद्धिक क्षमता और पूर्णता के लिए जानी जाती है। इनके राशि स्वामी बुध हैं। यह राशि पृथ्वी तत्व से जुड़ी है, जो इन्हें व्यावहारिक और जमीन से जुड़ा हुआ बनाती है। आइए इस आर्टिकल में कन्या राशि (Virgo Personality) के जातकों की लव लाइफ और करियर के अनसुने राज जानते हैं, जो इन्हें भीड़ से अलग करते हैं।

स्वभाव
कन्या राशि वाले लोग स्वभाव से बेहद समझदार और अनुशासित होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी बारीकियों पर ध्यान देना है। ये किसी भी स्थिति को गहराई से परखने की क्षमता रखते हैं। इन्हें अव्यवस्था बिल्कुल पसंद नहीं होती। चाहे घर हो या ऑफिस, इन्हें सब कुछ सिस्टमैटिक चाहिए।
कमजोरी
कई बार ये दूसरों की छोटी-छोटी गलतियां निकालने लगते हैं, जिससे लोग इनसे थोड़ा दूरी बना लेते हैं। इन्हें ओवरथिंकिंग की भी समस्या होती है।
करियर
करियर के मामले में कन्या राशि के जातक बहुत भरोसेमंद होते हैं। बुध ग्रह के प्रभाव के कारण ये बहुत दिमागदार और प्रभावी होते हैं।
- प्रोफेशन - बैंकिंग, एडिटिंग, डेटा साइंस, रिसर्च, डॉक्टर और अकाउंटिंग।
ये लोग शॉर्टकट में विश्वास नहीं करते। ये मेहनत और प्लानिंग के दम पर धीरे-धीरे लेकिन मजबूती से सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं।
लव लाइफ
कन्या राशि वालों की लव लाइफ किसी फिल्मी कहानी जैसी नहीं होती, बल्कि यह विश्वास और स्थिरता पर टिकी होती है।
शुरुआत में ये अपनी भावनाएं आसानी से व्यक्त नहीं करते। इन्हें किसी के प्यार में पड़ने में समय लगता है, लेकिन एक बार हाथ थाम लिया तो, जीवन भर साथ निभाते हैं। इनके लिए प्यार का मतलब दिखावा नहीं, बल्कि केयर है।
- बेस्ट मैच - वृषभ, मकर और कर्क राशि के साथ इनकी जोड़ी सबसे बेहतर जमती है।
यह भी पढ़ें: सोने की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, अक्षय तृतीया से शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता
यह भी पढ़ें: बुरे वक्त में साये की तरह साथ खड़े रहते हैं ये 5 राशि वाले, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।