इन राशियों के लोगों की नाक पर रहता है गुस्सा, छोटी सी बात पर शुरू कर देते हैं महाभारत!
गुस्सा केवल दूसरों को ही नहीं, बल्कि खुद के लिए भी बुरा होता है। अगर आप अधिक गुस्सैल राशियों में से हैं, तो योग और ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। ...और पढ़ें

Zodiac Signs: ये हैं राशि चक्र की सबसे गुस्सैल राशियां।
HighLights
मेष और सिंह राशि के गुस्से की वजह अग्नि तत्व का प्रभाव है
वृश्चिक राशि के जातकों का गुस्सा बेहद गहरा होता है
ये स्वाभिमान की बात आने पर आपा खो देते हैं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में हर राशि का अपना स्वभाव और तत्व होता है। कुछ राशियां जल की तरह शांत होती हैं, तो कुछ अग्नि की तरह गर्म यानी गुस्सैल। मंगल और सूर्य के प्रभाव वाली कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनका स्वभाव बेहद तेज और क्रोधी माना जाता है। इन राशियों के जातकों की नाक पर गुस्सा हमेशा रहता है और जरा सी बात इनके स्वाभिमान या मर्जी के खिलाफ हुई नहीं कि ये गुस्सा करने में देर नहीं करते। अगर आपका पाला भी इन राशियों से पड़ता है, तो आपको बहुत संभलकर बात करने की जरूरत है। आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र की उन 4 सबसे गुस्सैल राशियों के बारे में।
ये हैं वो 4 राशियां जिनसे पंगा लेना पड़ सकता है भारी
मेष राशि (Aries)
इस राशि का स्वामी मंगल है। मेष राशि के लोग स्वभाव से बहुत ऊर्जावान होते हैं, लेकिन इनमें धैर्य बहुत कम होता है। अगर इनके काम में कोई रुकावट डाले या फिर इन्हें सलाह दे, तो ये तुरंत भड़क उठते हैं। इनका गुस्सा ज्वालामुखी की तरह होता है, जितनी जल्दी आता है, उतनी ही तबाही मचाता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोग बाहर से शांत दिख सकते हैं, लेकिन इनके अंदर भावनाओं का तूफान चलता रहता है। इनका गुस्सा कोल्ड एंगर की तरह होता है। ये चिल्लाते कम हैं, लेकिन इनकी बातें और बदला लेने के तरीके बहुत घातक होते हैं। अगर आपने इन्हें धोखा दिया, तो ये उसे कभी भूलते नहीं।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इन्हें अनुशासन और सम्मान बहुत प्रिय है। अगर कोई इनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाए, तो ये बहुत ज्यादा भड़क जाते हैं। ये दबना पसंद नहीं करते और बहस में हमेशा जीतना चाहते हैं।
खबरें और भी
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लोग आमतौर पर मिलनसार होते हैं, लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है, तो ये शब्दों की मर्यादा भूल जाते हैं। ये सच बोलने के चक्कर में ऐसी कड़वी बातें कह देते हैं, जो सामने वाले के दिल को काफी ठेस पहुंचा देती हैं।
यह भी पढ़ें: सोने की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, अक्षय तृतीया से शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता
यह भी पढ़ें: बुरे वक्त में साये की तरह साथ खड़े रहते हैं ये 5 राशि वाले, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।