Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोने की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, अक्षय तृतीया से शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 04:00 PM (IST)

    अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2026) केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि माता लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे बड़ा अवसर है। ...और पढ़ें

    Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत। (Ai Generated Image)

    Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत। (Ai Generated Image)

    HighLights

    1. अक्षय तृतीया पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है

    2. मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए शुभ संकेत हैं

    3. इस दिन सोने के साथ-साथ श्री यंत्र की पूजा का भी महत्व है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय तृतीया की तिथि को सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। अक्षय का मतलब है जिसका कभी क्षय न हो, यानी इस दिन शुरू किया गया कोई भी काम कभी असफल नहीं होता है। साथ ही उसका अक्षय फल मिलता है। साल 2026 की अक्षय तृतीया ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने वाली है। ग्रहों की विशेष स्थिति शुभ योगों के कारण कुछ राशियों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत होने जा रही है। आइए जानते हैं किन राशियों की बंद किस्मत के ताले इस अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2026) पर खुलने वाले हैं?

    इन राशियों को होगा फायदा

    maa lakshmi (2)(1)

    मेष राशि (Aries)

    मेष राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया करियर में किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने या पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपकी मेहनत रंग लाएगी। साथ ही कोई बड़ी डील मिल सकती है।

    सिंह राशि (Leo)

    सिंह राशि के जातकों के लिए मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। आपकी लीडरशिप क्वालिटी की तारीफ होगी। निवेश के मामले में भी यह समय सोने पर सुहागा साबित होगा। इसके अलावा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    वृश्चिक राशि (Scorpio)

    अक्षय तृतीया से आपके जीवन में स्थिरता आएगी। रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं, जो लोग नया स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय सबसे शुभ है। भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए काम पूरे होंगे।

    खबरें और भी

    धनु राशि (Sagittarius)

    धनु राशि वालों के लिए यह समय सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला है। घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। करियर में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे।

    अक्षय तृतीया के उपाय

    • इस दिन सोने की खरीद भाग्य को बढ़ाती है। अगर सोना खरीदना संभव न हो, तो चने की दाल या पीतल का बर्तन खरीदना भी समान फल देता है।
    • इस दिन चने की दाल, गुड़ और पीले फल दान करने से बृहस्पति देव की कृपा बरसती है।
    • इस दिन देवी लक्ष्मी की भक्ति भाव के साथ विधिवत पूजा करें।

    यह भी पढ़ें- कब है अक्षय तृतीया और वरूथिनी एकादशी? तुरंत नोट करें वैशाख के व्रत और त्योहार की तारीखें

    यह भी पढ़ें- आखिर कब और क्यों मनाई जाती है अक्षय तृतीया, जानिए किस मुहूर्त में घर लाएं सोना?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।