अक्षय तृतीया पर जन्मे बच्चे होते हैं बेहद लकी, भाग्य चमकाने के लिए जरूर रखें लक्ष्मी-कुबेर के ये नाम
हिंदू धर्म में माना गया है कि अगर आप अपने बच्चे के लिए अर्थ रहित नाम चुनते हैं, तो इससे उसे कोई लाभ नहीं मिलता। नाम हमेशा अर्थ वाला होना चाहिए। ...और पढ़ें

अक्षय तृतीया पर जन्मे बच्चों को दें मां लक्ष्मी और कुबेर देव के दिव्य नाम (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
भाग्यशाली माने जाते हैं अक्षय तृतीया पर जन्मे बच्चे
इस मौके पर चुनें मां लक्ष्मी और कुबेर देव से प्रेरित नाम
बच्चे पर जीवनभर बना रहता है कुबेर-लक्ष्मी जी का आशीर्वाद
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस साल 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व को धन के देवता कुबेर और धन-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। और इस दिन पर उनकी विशेष रूप से पूजा-अर्चना भी की जाती है। ऐसे में अगर अक्षय तृतीया के आसपास आपके घर में किसी लड़की या लड़के का जन्म हुआ है, तो आप उनके लिए यह दिव्य नाम चुन सकते हैं, जिनका अर्थ भी बहुत दिव्य है।
लड़कियों के लिए मां लक्ष्मी के नाम
- स्वधा - स्वधा देवी लक्ष्मी को समर्पित एक नाम है, जिसे आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।
- दिति - जो भक्तों की प्रार्थना सुनती हैं, उन्हें दिति कहा जाता है। यह भी एक यूनिक नाम है, जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं।
- पद्मा या पद्मजा - यह दोनों ही नाम मां लक्ष्मी को समर्पित हैं, जिनका अर्थ है कमल पर विराजमान।
- श्रिया - यह नाम भी मां लक्ष्मी से प्रेरित है, जिसका अर्थ होता है भाग्यवान या शुभ।
- शुभप्रदा - इसका अर्थ है - जो शुभफल प्रदान करती हैं, उन्हें शुभप्रदा कहा जाता है। यह नाम आपकी बेटी पर खूब खिलेगा।
- सान्वी - यह मां लक्ष्मी का एक नाम है, जिसका अर्थ है ज्ञान और पवित्रता।
- आर्या - इस नाम का अर्थ है देवी पार्वती/लक्ष्मी, आदरणीय। ऐसे में यह छोटा और प्यारा-सा नाम आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।
- शुचि - इस नाम का अर्थ है जो स्वयं पवित्र हैं। ऐसे में आप यह छोटा और सुंदर नाम अपनी बेटी के लिए अच्छा रहेगा।
- पद्मप्रिया - मां लक्ष्मी जी को कमल पुष्प प्रिय होने के कारण उन्हें पद्मप्रिया भी कहा जाता है। आप यह नाम अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।
- भार्गवी - ऋषि भृगु की पुत्री होने के कारण मां लक्ष्मी को भार्गवी भी कहा जाता है। यह नाम भी आपकी बेटी पर अच्छा लगेगा।
लड़कों के लिए कुबेर देव के नाम
- निदेश - धन और खजाने के दाता को निदेश कहा जाता है।
- यक्ष - कुबेर देव को यक्ष के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आप अपने बेटे के लिए यह नाम चुन सकते हैं।
- जक्ष - कुबेर देव को जक्ष भी कहा जाता है। ऐसे में यह नाम छोटा होने के साथ-साथ यूनिक भी है।
- यक्षेश - यक्षों के राजा यक्षेश कहलाता है। यह नाम भी काफी यूनिक है।
- अनुराज - अनुराज का अर्थ होता है - समर्पित, ज्ञानवर्धक, बुद्धिमान। आप अपने बेटे को यह प्यारा-सा नाम दे सकते हैं।
- श्रीदा - श्रीदा नाम भी भगवान कुब को ही समर्पित माना जाता है, जो आपके बेटे पर अच्छा लगेगा।
- वैश्रवण - धन और समृद्धि देने वाले को वैश्रवण कहा जाता है।
- अनग - इस नाम का अर्थ है निष्पाप या अचूक। आप अपने बेटे को यह यूनिक नाम दे सकते हैं।
- धनद - इसका अर्थ है - धन देने वाला। अक्षय नवमी के अवसर पर आप अपने बेटे को यह नाम दे सकते हैं।
- गुह्यक - छिपे हुए खजाने के रक्षक को गुह्यक कहा जाता है।
यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर करें कुबेर चालीसा का पाठ, होंगे राजा की तरह धनवान, पढ़ें विधि और लाभ
यह भी पढ़ें- इसलिए अक्षय तृतीया को कहा जाता है 'अबूझ मुहूर्त', इस दिन नहीं होती पंचांग देखने की जरुरत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।