मिथुन राशि: एक पल में दोस्त, दूसरे पल में अजनबी! क्या है इनके डबल रोल का असली सच?
ज्योतिष शास्त्र में मिथुन राशि (Gemini) को बेहद मिलनसार और बुद्धिमान माना जाता है। इनके राशि स्वामी बुध हैं। ...और पढ़ें

Gemini: मिथुन राशि। Ai Generated Image

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Gemini: ज्योतिष शास्त्र में मिथुन राशि को राशि चक्र की सबसे मिलनसार और बुद्धिमान राशि माना जाता है। इस राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। अगर आपके जीवन में कोई मिथुन राशि का व्यक्ति है, तो आपने महसूस किया होगा कि वे एक पल में बहुत गंभीर और दूसरे ही पल बेहद मजाकिया हो सकते हैं। बुध ग्रह के स्वामित्व वाली यह राशि बुद्धि के धनी होती है। आइए जानते हैं मिथुन राशि वालों से जुड़े कुछ अनसुने राज।

Ai Generated Image
कैसा होता है इनका व्यक्तित्व?
मिथुन राशि वालों को लोगों से मिलना, बातें करना और नई चीजें सीखना बेहद पसंद होता है। इनका दिमाग बहुत तेज चलता है। ये एक ही समय में कई काम करने में माहिर होते हैं। हालांकि, इनका यह स्वभाव इन्हें कभी-कभी कन्फ्यूज्ड कर देता है, जिससे दूसरे लोग इन्हें समझ नहीं पाते। ये बाहर से जितने खुशमिजाज दिखते हैं, अंदर से उतने ही ओवरथिंकिंग करने वाले होते हैं।
करियर
इनका स्वामी बुध है, इसलिए ये लेखक, पत्रकारिता, मार्केटिंग, सेल्स, और वकालत जैसे क्षेत्रों में बहुत सफल होते हैं। जहां भी दिमाग और शब्दों की जरूरत होती है, मिथुन राशि वाले वहां बाजी मार लेते हैं। इन्हें एक जैसा रूटीन वाला काम पसंद नहीं आता। ये हमेशा चुनौतियों और नए आइडियाज की तलाश में रहते हैं।
लव लाइफ
- प्यार के मामले में मिथुन राशि वालों को समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए होता है, जो शारीरिक आकर्षण के ज्यादा इनके गुण से प्यार करे।
- ये प्यार में बोरियत बर्दाश्त नहीं करते, इसलिए इनका पार्टनर ऊर्जावान होना चाहिए।
- इन्हें अपनी आजादी बहुत प्यारी होती है। अगर कोई इन्हें बांधने की कोशिश करे, तो ये दूर भागने लगते हैं।
- एक बार जब इन्हें सही तालमेल वाला साथी मिल जाता है, तो ये बहुत अच्छे दोस्त और पार्टनर साबित होते हैं।
टिप
आपकी सबसे बड़ी ताकत आपकी वाणी है, लेकिन कभी-कभी बिना सोचे बोलना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। ऐसे में सोच-विचारकर बोलें। साथ ही एकाग्रता बढ़ाने के लिए योग और ध्यान करें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Taurus: स्वभाव से जिद्दी लेकिन दिल के साफ, क्या आप जानते हैं वृषभ राशि वालों की ये 5 बड़ी खूबियां?
यह भी पढ़ें- Mesh Rashi Personality: जिद्दी लेकिन दिल के साफ, क्या आप भी हैं मेष राशि के जातक? जान लें अपना स्वभाव
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।