विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mesh Rashi Personality: जिद्दी लेकिन दिल के साफ, क्या आप भी हैं मेष राशि के जातक? जान लें अपना स्वभाव

Updated: Fri, 06 Mar 2026 01:36 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि (Mesh Rashi) साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है। मंगल ग्रह के प्रभाव से ये लोग गुस्सैल, लेकिन साफ दिल के होते हैं। ...और पढ़ें

Mesh Rashi Personality: मेष राशि के जातक। (Ai Generated Image)

Mesh Rashi Personality: मेष राशि के जातक। (Ai Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेक्स, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र की 12 राशियों में मेष पहली राशि है। अग्नि तत्व और मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली यह राशि साहस का प्रतीक मानी जाती है। अगर आपका जन्म 21 मार्च से 19 अप्रैल के बीच हुआ है, तो आपकी सूर्य राशि मेष है।

मेष राशि के जातकों का व्यक्तित्व जितना गुस्से वाला होता है, उतना ही दिलचस्प भी। आइए इनकी पर्सनालिटी (Mesh Rashi Personality) के बारे में जानते हैं कि ये लोग स्वभाव से कैसे होते हैं?

WhatsApp Image 2026-01-31 at 4.37.20 PM (3)

Ai Generated Image

मेष राशि का स्वभाव

मेष राशि के जातकों की सबसे बड़ी खूबी उनका आत्मविश्वास है। मंगल ग्रह के प्रभाव की वजह से ये स्वभाव से गुस्सैल होते हैं। इनमें जन्म से ही लीडरशिप क्वालिटी होती है। किसी भी काम की शुरुआत करने में ये हिचकिचाते नहीं हैं। भीड़ के पीछे चलने के बजाय ये अपना रास्ता खुद बनाना पसंद करते हैं।

  • जिद्दी - अगर इन्होंने कुछ ठान लिया, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनकी यही जिद इन्हें सफलता के शिखर पर ले जाती है, लेकिन कभी-कभी बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले इनके लिए परेशानी भी खड़ी कर देते हैं।
  • साफ दिल - इन्हें गुस्सा जल्दी आता है, लेकिन उतनी ही जल्दी शांत भी हो जाता है। ये लोग लंबे समय तक मन में नफरत नहीं रखते हैं।

मेष राशि की लव लाइफ

प्यार के मामले में मेष राशि के जातक बहुत ही पजेसिव होते हैं। मेष राशि वाले प्यार का इजहार करने में देरी नहीं करते। अगर इन्हें कोई पसंद आता है, तो ये सीधे जाकर अपनी बात कह देते हैं। एक बार जब ये किसी के साथ जुड़ जाते हैं, तो पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाते हैं। ये अपने पार्टनर के लिए बहुत प्रोटेक्टिव होते हैं।

  • रोमांच - इन्हें बोरियत पसंद नहीं होती। अपनी लव लाइफ में भी ये हमेशा कुछ नया ढूंढते रहते हैं।
  • इंडिपेंडेंट - ये इंडिपेंडेंट ख्यालात वाले होते हैं। इसलिए ये चाहते हैं कि इनका पार्टनर इन्हें इनका पर्सनल स्पेस दे।

करियर

मेष राशि के लोग चुनौतियों से नहीं डरते, इसलिए ये डिफेंस, राजनीति, खेल, एडवेंचर और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में बहुत नाम कमाते हैं। धन के मामले में ये बड़े दिल वाले होते हैं। कमाते भी खूब हैं और खर्च भी दिल खोलकर करते हैं।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें: Shani Gochar 2026: शनिदेव बदल रहे हैं अपनी चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना हाल

यह भी पढ़ें- जब अपने ही गुरु पर शनिदेव ने डाली थी व्रक दृष्टि, धरती पर भटकने के लिए मजबूर हो गए थे कैलाशपति

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।