Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhan Rajyog 2026: साल 2026 में बन रहा है धन राजयोग, इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा

    Updated: Sat, 27 Dec 2025 01:01 PM (IST)

    हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता व कर्मफल दाता माना जाता है। साल 2026 में कई बड़े ग्रह गोचर करने जा रहे हैं, जो कुछ राशि के जातकों के लिए काफी ...और पढ़ें

    Dhan Rajyog 2026 इस राशियों को मिलेगा लाभ

    Dhan Rajyog 2026 इस राशियों को मिलेगा लाभ

    HighLights

    1. साल 2026 में शनि देव बना रहे हैं धन राजयोग

    2. इन राशि को साल 2026 में मिल सकता है लाभ

    3. इन राशि वालों को मिल सकती है पदोन्नति

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 में ऐसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो आपकी राशि के लिए खास हो सकते हैं। इस साल में शनि देव मीन राशि में उदय होंगे, जिससे धन राजयोग (Dhan Rajyog 2026) बनेगा। इस योग के बनने से कई जातकों को आर्थिक लाभ और करियर में लाभ देखने को मिल सकता है। ऐसे में चलिए पढ़ते हैं कि कहीं इसमें आपकी भी राशि तो शामिल नहीं है।

    इस राशि की चमकेगी किस्मत

    Vrishabh-New

    साल 2026 में शनि का मीन राशि में गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं और धन लाभ हो सकता है। साथ ही लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। साल 2026 में वृषभ राशि राशि के जातकों को करियर में भी विशेष लाभ देखने को मिल सकते हैं। साथ ही आपकी भविष्य की योजनाएं भी सफल होंगी।

    मिलेगा धन लाभ

    Tula-New

    साल 2026 में तुला राशि के जातकों को भी धन राजयोग बनने से शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। शनि देव (Shani Dev) के प्रभाव से आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। इस राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ और आर्थिक स्थिति में मजबूती जैसे लाभ भी देखने को मिल सकते हैं।

    शनिदेव बरसाएंगे कृपा

    Makar-New

    मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, ऐसे में यह गोचर आपकी राशि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके जिन कार्यों में बाधा आ रही है वह पूरे हो सकते हैं। इस साल आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। इस साल आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। शनि देव की कृपा से इस साल आपकी कोई अधूरी इच्छा भी पूरी हो सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - क्या साल 2026 में मचेगी भारी तबाही, नास्त्रेदमस की इन भविष्यवाणियों से दहशत में है दुनिया

    यह भी पढ़ें Vastu Tips: साल 2026 में चाहिए सुख और समृद्धि? तो घर में रखें इन वास्तु नियमों का ध्यान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।