Vastu Tips: साल 2026 में चाहिए सुख और समृद्धि? तो घर में रखें इन वास्तु नियमों का ध्यान
किचन से लेकर बाथरूम तक वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्स व दिशा के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। इन वास्तु नियमों की अनदेखी करने से धन की बर्बादी से लेकर ...और पढ़ें

सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए वास्तु टिप्स (AI Generated Image)
HighLights
वास्तु नियमों की अनदेखी से हो सकती है धन हानि
रसोई में सही दिशा का जरूर रखना चाहिए ध्यान
नकारात्मकता बढ़ती हैं घर में रखी ये चीजें
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आने वाले साल से पहले आप अपने घर (Vastu tips for Home) में वास्तु नियमों के अनुसार, कुछ बदलाव लाकर सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ावा कर सकते हैं। इससे आपके लिए आना वाला साल खुशियों से भरा रहेगा। वास्तु के अनुसार, दिशाओं का ध्यान रखकर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ टिप्स।
रसोई में ध्यान रखें ये बातें
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रसोई में अग्नि कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में भोजन पकाना चाहिए। ऐसे में आप स्टोव या गैस को इस दिशा में रख सकते हैं। अगर आप इसे उत्तर या पश्चिम दिशा में रखते हैं, तो इससे स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही किचन में छुरी-कांटे जैसी धारदार चीजों को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। इन सभी नियमों की अनदेखी वास्तु दोष का कारण बन सकती है।

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
इन दिशाओं का भी रखें ध्यान
इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा), वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम दिशा), ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) और नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम) से जुड़े नियम भी बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी है। ईशान कोण में पूजा घर, वाटर टैंक या बोरिंग रखना शुभ होता है।
वहीं आग्नेय कोण में इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि रखा जा सकता है। वायव्य कोण की बात करें तो आप इस दिशा में बेडरूम या गैरेज बनवा सकते हैं। वहीं अगर नैऋत्य कोण में कैश काउंटर, या मशीनें रखने से लाभ मिलता है।
खबरें और भी

घर के बाहर करें ये चीजें
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि खराब व टूटी हुई वस्तुएं नकारात्मकता को बढ़ावा देती हैं। ऐसे में जितना जल्दी हो सके इन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए। ऐसे में अपने घर में टूटा या खराब पड़ा इलेक्ट्रिक सामान और बंद घड़ी बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इनसे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे घर में लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: गलत दिशा में खाना और सोना पड़ सकता है भारी, आज ही करें सुधार
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में कंगाली और क्लेश लाता है टूटा शीशा, वास्तु दोष से बचने के लिए तुरंत करें ये काम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।