विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन 4 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं श्री हरि, जीवन में नहीं होती धन की कमी

Updated: Wed, 05 Aug 2026 04:47 PM (IST)

क्या आपकी राशि भी भगवान विष्णु की प्रिय राशियों में शामिल है? जानिए किन 4 राशि वालों पर बनी रहती है श्री हरि की विशेष कृपा। ...और पढ़ें

क्या आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं? (AI-Generated Image)

क्या आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं? (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार कहा गया है। मान्यता है कि जिस भी इंसान पर श्री हरि (Lord Vishnu) की कृपा दृष्टि हो जाए, उसके जीवन से हर तरह के दुख, दर्द और आर्थिक परेशानियां हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। ऐसे व्यक्ति को अपार सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

वैसे तो भगवान विष्णु अपने हर भक्त की सच्ची पुकार सुनते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुल 12 राशियों में से 4 राशियां ऐसी हैं, जो विष्णु जी को बेहद प्रिय मानी जाती हैं। इन राशियों के लोगों पर श्री हरि के साथ-साथ धन की देवी माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि कहीं आपकी राशि भी तो भगवान विष्णु की इन लकी राशियों में शामिल नहीं है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख और माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। चूंकि, माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं, इसलिए इस राशि के लोगों पर विष्णु जी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। इस राशि के लोग बहुत मेहनती और ईमानदार होते हैं। अपनी लगन और विष्णु जी की कृपा से ये जीवन में खूब धन-संपत्ति हासिल करते हैं।

तुला राशि (Libra)

वृषभ की तरह ही तुला राशि के स्वामी भी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र देव को प्रेम, सौंदर्य और विलासिता का कारक माना जाता है। शुक्र के प्रभाव के चलते तुला राशि वालों को भगवान विष्णु का भी भरपूर आशीर्वाद मिलता है। श्री हरि की कृपा से इस राशि के लोग समाज में खूब मान-सम्मान कमाते हैं और एक बेहद सुखी व संपन्न जीवन जीते हैं।

खबरें और भी

lord vishnu (2)

(AI-generated Image)

कर्क राशि (Cancer)

भगवान विष्णु की पसंदीदा राशियों में कर्क राशि का नाम भी शामिल है। इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जिन्हें मन, भाव और रचनात्मकता का कारक माना गया है। इस राशि के लोग दिल के बहुत साफ होते हैं। अगर कर्क राशि वाले नियमित रूप से श्री हरि नारायण की सच्चे मन से आराधना करें, तो उन्हें गजब की मानसिक और भावनात्मक शांति मिलती है।

सिंह राशि (Leo)

अब बात करते हैं सिंह राशि की। इनके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य देव हैं। सूर्य को आत्मविश्वास, सफलता, नेतृत्व और शक्ति का प्रतीक माना गया है। सिंह राशि वाले लोगों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा हमेशा बरसती है। श्री हरि के आशीर्वाद से इस राशि के लोग अपने जीवन में खूब तरक्की करते हैं। इन्हें अपार प्रतिष्ठा, यश और मान-सम्मान मिलता है।

यह भी पढ़ें- भीड़ से अलग होते हैं कुंभ राशि के लोग, जानिए इनकी सबसे बड़ी खूबियां

यह भी पढ़ें- कर्क राशि की 5 बड़ी खूबियां: क्या वाकई बहुत भावुक होते हैं इस राशि के लोग, जानें क्यों बार-बार टूटता है इनका दिल?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।