विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कर्क राशि की 5 बड़ी खूबियां: क्या वाकई बहुत भावुक होते हैं इस राशि के लोग, जानें क्यों बार-बार टूटता है इनका दिल?

Updated: Sat, 28 Mar 2026 04:36 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि के जातक बहुत भावुक होते हैं, जिनके राशि स्वामी चंद्रमा हैं। ...और पढ़ें

Cancer: कर्क राशि की खूबियां। (Ai Generated Image)

Cancer: कर्क राशि की खूबियां। (Ai Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में हर राशि के बारे में बताया गया है। इनमें कर्क राशि को सबसे संवेदनशील और भावुक राशि माना जाता है। जल तत्व की इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन और भावनाओं के कारक हैं। यही वजह है कि कर्क राशि के जातक जितने साफ दिल के होते हैं, उतने ही धोखे इन्हें अपनों से मिलते हैं। आइए जानते हैं कर्क राशि के जातकों की उन खूबियों और कमजोरियों के बारे में, जो इन्हें दूसरों से बिल्कुल अलग बनाती हैं।

कर्क राशि की बड़ी खूबियां

kark rashi 2

Ai Generated Image

बहुत दयालु

कर्क राशि के जातक स्वभाव से बहुत दयालु होते हैं। ये अपनों का ख्याल बिल्कुल एक मां की तरह रखते हैं। किसी को तकलीफ में देखकर ये खुद भी परेशान हो जाते हैं और मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

बेहद वफादार

रिश्तों के मामले में कर्क राशि वालों जैसा वफादार मिलना मुश्किल है। चाहे दोस्ती हो या प्यार, ये एक बार जिसका हाथ थाम लेते हैं, उम्र भर उसका साथ निभाते हैं। धोखेबाजी शब्द इनकी डिक्शनरी में नहीं है।

सिक्स्थ सेंस

इनका सिक्स्थ सेंस बहुत कमाल का होता है। ये सामने वाले के चेहरे के हाव-भाव देखकर ही उसके मन की बात जान लेते हैं। इन्हें झूठ बोलना या चालाकी करना पसंद नहीं होता और वे इसे जल्दी पकड़ भी लेते हैं।

खबरें और भी

क्रिएटिव

चंद्रमा के प्रभाव के कारण इनका दिमाग बहुत क्रिएटिव होता है। ये लेखन, कला, संगीत या खाना बनाने जैसी कलाओं में भी बहुत निपुण होते हैं।

धैर्य

ये विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते। अपनी भावनाओं को काबू में रखकर ये शांति से हल निकालने की कोशिश करते हैं।

क्यों बार-बार टूटता है इनका दिल?

  • ये दूसरों के लिए जितना त्याग करते हैं, वैसी ही उम्मीद वे सामने वाले से भी रखते हैं। जब उन्हें वैसा प्यार वापस नहीं मिलता, तो इनका दिल बुरी तरह टूट जाता है।
  • ये पुरानी यादों को पकड़कर बैठे रहते हैं। किसी की कही गई छोटी सी चुभने वाली बात भी ये सालों तक नहीं भूल पाते, जिससे इन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
  • चंद्रमा की कलाओं की तरह इनका मूड भी तेजी से बदलता है, जिससे कभी-कभी इनके करीबी इन्हें समझ नहीं पाते।
 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया
यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।