शॉर्ट टेम्पर्ड होती हैं ये राशियां: पल भर में खो देती हैं आपा, फिर बाद में पछताने के अलावा कुछ नहीं बचता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों का स्वभाव बहुत गुस्से वाला होता है। आइए जानते हैं वे कौन-सी राशियां हैं? ...और पढ़ें

Most Aggressive Zodiac Signs: इन 5 राशियों का गुस्सा है सबसे खतरनाक।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति का स्वभाव उसकी राशि और उसके स्वामी ग्रहों पर निर्भर करता है। जहां कुछ लोग शांत और धैर्यवान होते हैं, वहीं कुछ राशियों के जातकों की नाक पर हमेशा गुस्सा रहता है। इनका गुस्सा आग की तरह आता है, कुछ ही समय में अपना काफी नुकसान कर लेते हैं। अक्सर देखा गया है कि ये जातक गुस्से में आकर ऐसी बातें कह जाते हैं या ऐसे फैसले ले लेते हैं, जिससे लोग इनसे दूरी बना लेते हैं।
इन राशियों का पारा हमेशा रहता है हाई

(Ai Generated Image)
मेष राशि (Aries)
राशि चक्र की पहली राशि मेष का स्वामी मंगल है, जो अग्नि तत्व का प्रतीक है। मेष राशि वाले लोग स्वभाव से निडर होते हैं, लेकिन इनका धैर्य बहुत कम होता है। अगर इनके मन मुताबिक काम न हो, तो ये तुरंत अपना आपा खो देते हैं। गुस्से में ये अक्सर अपशब्द बोल जाते हैं, जिससे इनके बने-बनाये रिश्ते बिगड़ जाते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल ही है, लेकिन इनका गुस्सा शांत और ज्यादा होता है। ये छोटी बातों को मन में दबाकर रखते हैं और जब इनका सब्र टूटता है, तो ज्वालामुखी की तरह फटते हैं। इनका बदला लेने वाला स्वभाव कई बार इन्हें प्रोफेशनल लाइफ में बड़ा नुकसान पहुंचाता है।
सिंह राशि (Leo)
सूर्य के प्रभाव वाली यह राशि राजसी स्वभाव की होती है। इन्हें अपना अपमान जरा भी बर्दाश्त नहीं होता। अगर इन्हें लगता है कि इन्हें महत्व नहीं दिया जा रहा, तो इन्हें अपमान महसूस होता है और ये भड़क जाते हैं। सिंह राशि वाले गुस्से में अक्सर अपने करीबियों को खुद से दूर कर देते हैं।
खबरें और भी
गुस्सा शांत करने के अचूक उपाय
- चांदी मन को शीतलता प्रदान करती है। ऐसे में हाथ की कलाई में चांदी का कड़ा या गले में चेन पहनना लाभदायक होता है।
- पूर्णिमा और सोमवार के दिन चंद्रमा को जल अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है।
- जब भी गुस्सा आए, तुरंत एक गिलास ठंडा पानी पिएं।
- 'ॐ शांतिः शांतिः शांतिः' या 'ॐ नमः शिवाय' का रोजाना जप गुस्से को कम करता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।