विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्फटिक रत्न पहनते ही इन राशियों का शुरू होता है गोल्डन टाइम, चुंबक की तरह खींचता है पैसा!

Updated: Tue, 26 May 2026 11:44 AM (IST)

स्फटिक रत्न को मां लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है, जो धन, सुख और समृद्धि लाने में सहायक है। यह वृषभ, तुला, मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों के ...और पढ़ें

किन राशियों का भाग्य चमकाता है स्फटिक रत्न? (Picture Credit- AI Generated)

किन राशियों का भाग्य चमकाता है स्फटिक रत्न? (Picture Credit- AI Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप अपना जीवन सुख, शांति और धन से भरा चाहते हैं, तो इस सुख के लिए धन और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी की कृपा होना अधिक जरूरी है। रत्न शास्त्र में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष रत्न के बारे में बताया गया है।
स्फटिक रत्न मां लक्ष्मी को प्रिय है। रत्न शास्त्र के अनुसार, इस रत्न को पहनने से धन लाभ के योग बनते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि स्फटिक रत्न किन राशियों के लिए फलदायी होता है।

Crystal Gemstone (1)

(Picture Credit- AI Generated) 

1. वृषभ और तुला- इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। स्फटिक रत्न शुक्र ग्रह का है। इसलिए इन दोनों राशियों के लिए स्फटिक रत्न बेहद शुभ माना जाता है। इस रत्न को धारण करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

2. मिथुन और कन्या- इन दोनों राशियों के स्वामी बुध ग्रह हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, बुध और शुक्र मित्र हैं। इसलिए इन दोनों राशियों के लिए स्फटिक रत्न फलदायी माना जाता है। इस रत्न को पहनने से करियर और कारोबार में तरक्की होती है और जीवन के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं। इसलिए स्फटिक रत्न इन राशियों के लिए बहुत लकी साबित होता है।

3. मकर और कुंभ- इन राशियों के स्वामी शनि हैं। शनि और शुक्र के बीच भी गहरी मित्रता मानी जाती है। रत्न शास्त्र के अनुसार, इस रत्न को पहनने से आर्थिक तंगी और कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में अपार वृद्धि होती है।

खबरें और भी

किस दिन पहनें स्फटिक रत्न?

स्फटिक रत्न को पहनने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है, क्योंकि मां लक्ष्मी को शुक्रवार का दिन समर्पित है। शुक्रवार की सुबह स्नान करने के बाद स्फटिक रत्न को पहनना चाहिए। रत्न को पहनने से पहले मां लक्ष्मी के चरणों में जरूर रखें। रत्न को पहनते समय ''ॐ महालक्ष्म्यै नमः" या शुक्र के मंत्र "ॐ शुक्राय नमः" मंत्र का जप करना चाहिए।

पुरुषों को स्फटिक रत्न दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली या अनामिका उंगली और महिलाओं के लिए दाहिने या बाएं हाथ की मध्यमा या अनामिका उंगली में धारण करना शुभ माना जाता है। रत्न को पहनने से पहले गंगाजल, कच्चा दूध से पवित्र करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- करियर में आ रही है रुकावट? आज ही पहन लें ये चमत्कारी रत्न, मिलेगी गुड न्यूज़!

यह भी पढ़ें- मोती पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, इन रत्नों के साथ भूलकर भी न करें धारण

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।