विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करियर में आ रही है रुकावट? आज ही पहन लें ये चमत्कारी रत्न, मिलेगी गुड न्यूज़!

Published: Sun, 24 May 2026 11:46 AM (IST)

हिंदू धर्म में रत्न शास्त्र का महत्व बताया गया है, जो नवग्रहों की शक्ति प्रदान करते हैं और जीवन में ...और पढ़ें

इन रत्न को पहनने से मिलेगी गुड न्यूज (AI Generated Image)

इन रत्न को पहनने से मिलेगी गुड न्यूज (AI Generated Image)  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में रत्न शास्त्र का अधिक महत्व है। रत्न केवल सुंदरता बढ़ाने वाले आभूषण नहीं हैं, बल्कि इन्हें धारण करने से नवग्रहों की दिव्य शक्तियां प्राप्त होती हैं और जीवन की नकारात्मक ऊर्जा कोसों दूर होती है। साथ ही जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं।

कुछ ऐसे भी रत्न हैं, जिनको धारण करे से करियर में गुड न्यूज मिलती है और ग्रहों की कमजोर स्थिति मजबूत होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको कुछ रत्न के बारे में बताएंगे, जिनको धारण करने से करियर में सफलता मिलती है।

ratna shastra  (1)

(AI Generated Image)  

1. माणिक्य

इस रत्न का संबंध से सूर्य देव है। सूर्य को नौकरी, सत्ता व मान-सम्मान का कारक माना जाता है। इसलिए माणिक्य रत्न को पहनने से आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलती है और नौकरी में आ रही बाधा दूर होती है। साथ ही करियर में बंद दरवाजे खुलते हैं।

2.पन्ना

पन्ना रत्न बुध ग्रह का माना जाता है। बुध ग्रह बुद्धि, तर्क क्षमता, व्यापार और संचार का कारक हैं। इसलिए इस रत्न को पहनने से दिमाग एकाग्र होता है और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है। साथ ही ऑफिस में आपकी एक अलग पहचान बनती है। यह रत्न इंक्रीमेंट दिलाने में बहुत लकी माना जाता है।

3. पुखराज

रत्न शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का संबंध पुखराज रत्न से है। इसे बेहद शक्तिशाली रत्न माना जाता है। बृहस्पति को ज्ञान, भाग्य, सफलता का कारक माना जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, इस रत्न को पहनने से करियर में खूब तरक्की होती है और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। साथ ही सफलता के नए अवसर पैदा करता है।

4. नीलम

नीलम रत्न को शनि देव का माना जाता है। शनि देव को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, इस रत्न को पहनने से जीवन की बड़ी बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही जॉब में प्रमोशन के योग बनते हैं। इसे पहनने में सबसे ज्यादा सावधानी की जरूरत होती है।

किस दिन कौन-सा रत्न पहनें?

  • माणिक्य रत्न को धारण करने के लिए रविवार का दिन शुभ माना जाता है। इसे सोना या तांबा में पहन सकते हैं।
  • पन्ना रत्न को बुधवार के दिन धारण करना चाहिए। इसे सोना या चांदी में पहनना चाहिए।
  • पुखराज को पहनने के लिए गुरुवार का दिन उत्तम माना जाता है। इसे सोना में पहनना चाहिए।
  • नीलम को शनिवार का दिन धारण करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- मोती पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, इन रत्नों के साथ भूलकर भी न करें धारण

यह भी पढ़ें- नीलम के साथ भूलकर भी न पहनें 3 रत्न! वरना फायदे की जगह हो सकता है भारी नुकसान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।