Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुखराज पहने बिना भी मजबूत होगा बृहस्पति, गुरुवार को 5 काम दिलाएंगे विष्णु-लक्ष्मी की कृपा

    Updated: Thu, 21 May 2026 08:00 AM (IST)

    गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। ...और पढ़ें

    गुरुवार के ये आसान उपाय दिलाएंगे विष्णु-लक्ष्मी की कृपा (Picture Credit- AI Generated)

    गुरुवार के ये आसान उपाय दिलाएंगे विष्णु-लक्ष्मी की कृपा (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें, हल्दी का तिलक लगाएं

    2. केले के पेड़ की पूजा से विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं

    3. विष्णु-लक्ष्मी की पूजा से मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सुख, सौभाग्य, धन, उच्च पद और विवाह का कारक माना गया है। यदि कुंडली में गुरु कमजोर स्थिति में हो, तो ऐसे में व्यक्ति के बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

    कई लोग कुंडली में गुरु को मजबूत करने के लिए महंगा पुखराज रत्न पहनते हैं। लेकिन अगर आप रत्न नहीं खरीद सकते, तो गुरुवार के दिन किए गए कुछ बेहद सरल धार्मिक उपायों से भी बृहस्पति देव को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं।

    गुरुवार की पूजा में पीले रंग का महत्व

    गुरुवार के दिन पीले रंग का उपयोग करना अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे आपको सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। यह रंग सीधे तौर पर गुरु बृहस्पति से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में गुरुवार की पूजा में पीले रंग के कपड़े जरूर पहनें। इसी के साथ सुबह नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और भाग्य में वृद्धि होती है। पूजा संपन्न होने के बाद अपने माथे पर केसर या हल्दी का तिलक भी जरूर लगाएं।

    Thursday remedies i

    (Picture Credit- AI Generated)

    इस तरह करें केले के पेड़ की पूजा

    गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा का भी विधान है, क्योंकि इसमें साक्षात भगवान विष्णु का वास माना जाता है। गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद केले के पेड़ की जड़ में शुद्ध जल अर्पित करें। इसके बाद पेड़ के समक्ष शुद्ध घी का एक दीपक जलाएं। भगवान श्री हरि का ध्यान करते हुए पेड़ की जड़ में हल्दी, चने की दाल और थोड़ा सा गुड़ अर्पित करें। ऐसा करने से जातक को विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।

    खबरें और भी

    मिलेगी धन की देवी की कृपा

    अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त पूजा करें। पूजा के दौरान लक्ष्मी-नारायण को अपराजिता के फूल अर्पित करें और पूरी श्रद्धा के साथ "ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः" मंत्र का जप करें। पूजा समाप्त होने के बाद, अर्पित किए गए फूलों को उठाकर अपनी तिजोरी, लॉकर या पर्स में रख लें। ऐसा करने से धन की कमी से आपको राहत मिल सकती है।

    lord vishnu i

    (Picture Credit: Freepik) 

    बनी रहेगी बरकत

    • पूजा के समय भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर के सामने एक चुटकी हल्दी जरूर अर्पित करें।
    • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान "ओम नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का शांत मन से जप करें।
    • पूजा में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को हल्दी और चने की दाल चढ़ाएं, और बाद में इन दोनों चीजों का किसी जरूरतमंद को दान कर दें।
    • गुरुवार के दिन आटे की एक लोई (पेड़ा) बनाएं। उसमें चने की दाल, थोड़ा-सा गुड़ और हल्दी मिलाकर किसी गाय को खिलाएं। इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि और बरकत हमेशा बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: कर्ज मुक्ति से लेकर शादी कराने तक, बारिश के पानी के ये उपाय खोल देंगे किस्मत का ताला

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।