विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन 6 राशियों को नहीं पहनना चाहिए तांबे का कड़ा, जीवन पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव

Updated: Sun, 05 Jul 2026 03:56 PM (GMT+05:30)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तांबे का कड़ा कुछ राशियों के लिए अशुभ हो सकता है, क्योंकि इसका संबंध सूर्य और मंगल ग्रह से है। वृषभ, तुला, मकर, कुंभ, कन्या ...और पढ़ें

किस दिन पहने तांबे का कड़ा? (Image Source: AI-Generated)

किस दिन पहने तांबे का कड़ा? (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में तांबे को शुभ माना जाता है। इसका संबंध सूर्य और मंगल ग्रह से माना जाता है। इसलिए जो लोग तांबे का कड़ा पहनते हैं। उनपर सूर्य और मंगल ग्रह का प्रभाव अधिक रहता है। साथ ही व्यक्ति की कुंडली में सूर्य और मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

जिन राशियों के स्वामी ग्रहों की सूर्य या मंगल से शत्रुता है, उन्हें तांबे का कड़ा पहनने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि कुछ राशियों के लिए तांबा का कड़ा अशुभ माना जाता है। ऐसे में आइए इस लेख में आपको बताते हैं कि किन राशियों को नहीं पहनना चाहिए तांबे का कड़ा।

tambe ka kada (1)

(Image Source: AI-Generated)

इन राशियों को नहीं पहनना चाहिए तांबे का कड़ा

वृषभ और तुला- इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और सूर्य, मंगल के बीच शत्रुता का भाव माना जाता है। इसलिए वृषभ और तुला राशि के जातकों को तांबे का कड़ा पहनने से बचना चाहिए।

मकर और कुंभ- इन दोनों राशियों के स्वामी शनि है। सूर्य और शनि एक-दूसरे के प्रबल शत्रु माने गए हैं। ऐसा माना जाता है कि मकर और कुंभ राशि के जातक तांबे का कड़ा पहनने से जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही मानसिक तनाव और शारीरिक कष्ट बढ़ सकते हैं।

खबरें और भी

कन्या और मिथुन- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध है। बुध और सूर्य मित्र हैं, लेकिन मंगल के साथ बुध का तालमेल अच्छा नहीं माना जाता। इसी वजह से कन्या और मिथुन राशियों को तांबे का कड़ा पहनने से बचना चाहिए। इसके लिए आप किसी ज्योतिष की सलाह ले सकते हैं।

तांबे का कड़ा पहनने के नियम

  • तांबे का कड़ा पहनने के लिए रविवार या फिर मंगलवार का दिन शुभ माना जाता है।
  • इस कड़े को पुरुष दाएं हाथ में और महिला बाएं हाथ में पहनें।
  • तांबे का कड़ा पहनने से पहले इसे शुद्ध जरूर कर लें।
  • कड़े को गंगाजल, कच्चे दूध या साफ जल से शुद्ध करें।
  • इसके बाद पहनते समय 'ॐ सूर्याय नमः' या मंगल देव के मंत्र 'ॐ भौमाय नमः' मंत्र का जप करें।
  • तांबे का कड़ा धारण करने के बाद मांस-मदिरा के सेवन का भूलकर भी न करें। ऐसा करने से धातु की सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- Silver Astrology: आप भी पहनते हैं चांदी की अंगूठी? जानें कैसे यह चमका सकती है आपका सोया हुआ भाग्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।