Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ फैशन नहीं, 'एनर्जी का पावरहाउस' है क्वार्ट्ज ब्रेसलेट, सोख लेता है सारी नेगेटिविटी

    Updated: Sun, 10 May 2026 11:42 AM (IST)

    क्वार्ट्ज ब्रेसलेट कई प्रकार के होते हैं, जिन्हें पहनने से जातक को अलग-अलग मिलते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में। ...और पढ़ें

    क्वार्ट्ज ब्रेसलेट के फायदे (Picture Credit: Freepik)

    क्वार्ट्ज ब्रेसलेट के फायदे (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. क्वार्ट्ज ब्रेसलेट नकारात्मक ऊर्जा दूर करने में मदद करता है

    2. विभिन्न प्रकार के क्वार्ट्ज ब्रेसलेट के अलग-अलग लाभ हैं

    3. सही उपयोग से मानसिक शांति और फोकस बढ़ता है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपने कई लोगों को क्वार्ट्ज ब्रेसलेट (Quartz Bracelet) पहनते हुए देखा होगा, जो आजकर ट्रेंड में भी है। यह सिर्फ एक स्टाइलिश फैशन एक्सेसरी नहीं है, बल्कि यह ऊर्जा को संतुलित करने और नेगेटिविटी को दूर करने के लिए भी शक्तिशाली हीलिंग टूल माना गया है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    क्वार्ट्ज ब्रेसलेट के प्रकार और फायदे

    क्वार्ट्ज ब्रेसलेट के कई प्रकार होते हैं, जिनका अलग-अलग लाभ देखने को मिलता है -

    रोज क्वार्ट्ज ब्रेसलेट - आंतरिक शांति और आत्म-करुणा को बढ़ावा देने के लिए।

    • एमेथिस्ट ब्रेसलेट - यह मानसिक स्पष्टता और निर्णय लेने में सहायक होता है।
    • टाइगर आई ब्रेसलेट - आत्मविश्वास और साहस बढ़ाता है।
    • सिट्रीन ब्रेसलेट - यह धन और सफलता को आकर्षित करता है।
    • काला टूमलाइन ब्रेसलेट - यह ब्रेसलेट सुरक्षा और संतुलन की भावना को बढ़ावा देता है।
    • लैपिस लाजुली ब्रेसलेट - नेतृत्व की भूमिकाओं में आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है।
    • क्लियर क्वार्ट्ज ब्रेसलेट - इसे "मास्टर हीलर" भी कहा जाता है, जो सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।
    • गार्नेट ब्रेसलेट - गार्नेट जुनून और ऊर्जा का रत्न है, जो आत्मसम्मान को बढ़ाता है।
    Quartz Bracelet i
    (Picture Credit: Freepik)

    मिलते हैं ये अद्भुत फायदे

    • क्रिस्टल हीलिंग के जानकारों के अनुसार, यह ब्रेसलेट पहनने वाले के औरा (aura) को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।
    • यह शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने में मदद करता है और इसके स्वास्थ्य पर भी अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं।
    • यह ब्रेसलेट मानसिक उलझनों को दूर करने और फोकस बढ़ाने के लिए भी अच्छा माना जाता है।
    • यदि आप पढ़ाई, काम या रचनात्मक कार्यों में एकाग्रता की कमी महसूस करते हैं, तो इससे निजात पाने के लिए भी क्वार्ट्ज ब्रेसलेट पहनना एक बेहतरीन उपाय माना गया है।
    Quartz Bracelet ai
    (Picture Credit- AI Generated)

    ऐसे पाएं अधिक लाभ

    हीलिंग ऊर्जा के लिए ब्रेसलेट को बाएं हाथ में पहनना चाहिए। क्रिस्टल की ऊर्जा को तरोताजा रखने के लिए इसे समय-समय पर (जैसे महीने में एक बार) सादे पानी से धोएं या चांदनी में रखें। इससे क्रिस्टल की ऊर्जा बरकरार रहती है। आप अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से भी अपने लिए क्रिस्टल ब्रेसलेट का चुनाव कर सकते हैं, जो आपको विशेष लाभ प्रदान करते हैं। इसके लिए आप क्रिस्टल के जानकारों की भी मदद ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - इस दिन पहनेंगे नए कपड़े तो चमकेगा भाग्य, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

    यह भी पढ़ें - बिजनेस में भूलकर भी हाथ न डालें ये मूलांक वाले लोग, वरना डूब सकता है आपका पैसा, अंक ज्योतिष की बड़ी चेतावनी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।