Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इस दिन पहनेंगे नए कपड़े तो चमकेगा भाग्य, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

    Updated: Sun, 10 May 2026 10:47 AM (GMT+05:30)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए कपड़े पहनने के लिए कुछ विशेष दिन शुभ माने गए हैं, जिनसे सौभाग्य और समृद्धि आती है। वहीं, कुछ दिनों में नए वस्त्र पहनने स ...और पढ़ें

    किस दिन खरीदें नए कपड़े? (Picture Credit- AI Generated)

    किस दिन खरीदें नए कपड़े? (Picture Credit- AI Generated) 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में जीवन से जुड़े सभी कामों को करने के लिए नियम और शुभ मुहूर्त तय किए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि नियम का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। इन्हीं कामों में शामिल है नए वस्त्र कपड़े पहनना।
    शास्त्रों का मानना है कि अगर सही दिन नए कपड़े पहने जाएं, तो इससे जीवन में सौभाग्य, मान-सम्मान और धन में वृद्धि होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नए कपड़े किस दिन पहनने चाहिए। अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

    किस दिन पहनें नए कपड़े?

    • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए कपड़े पहनने के लिए शुक्रवार का दिन उत्तम माना जाता है। यह दिन शुक्र ग्रह से संबंधित है, जिन्हें सौंदर्य और सुख का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन नए कपड़े पहनने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है।
    • इसके अलावा बुधवार का दिन नए कपड़े पहनने के लिए शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन नए कपड़े पहनने से सभी कामों में सफलता और जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।
    • गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। इस दिन नए कपड़े पहनने से ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
    • अगर आप मानसिक शांति की प्राप्ति चाहते हैं, तो सोमवार के दिन नए कपड़े धारण करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

    यह भी पढ़ें- घर की बरकत बढ़ानी है? तो 7 घोड़ों के साथ इन 4 तस्वीरों को भी दें जगह, इनकम में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी

    किन दिनों में नए कपड़े पहनने से बचें?

    • नए कपड़े पहनने के लिए शनिवार का दिन अशुभ माना जाता है। इस दिन नए कपड़े धारण करने से काम में बाधा आ सकती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
    • इसके अलावा मंगलवार के दिन भी नए कपड़े पहनने से बचें। इस गलती को करने से परिवार में वाद-विवाद की समस्या बढ़ सकती है। साथ ही रविवार का दिन भी नए कपड़े पहनने के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इससे शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है।
    Astrology Tips for New Clothes (1)

    (Picture Credit- AI Generated) 

    किस दिन खरीदें नए कपड़े

    अगर आप कपड़े खरीदना चाहते हैं, तो सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार सबसे शुभ दिन माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कपड़े खरीदने से सकारत्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

    यह भी पढ़ें- क्या आपकी तरक्की में भी लग गई है रोक? तो आटे में मिलाएं ये 2 चीजें और फिर देखें चमत्कार

    यह भी पढ़ें- घर की सुख-समृद्धि के लिए मां के कमरे में करें ये मामूली बदलाव; सकारात्मकता से भर जाएगा जीवन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी