क्या आपकी तरक्की में भी लग गई है रोक? तो आटे में मिलाएं ये 2 चीजें और फिर देखें चमत्कार
आटा गूंथते समय किए गए छोटे-छोटे बदलाव आपके ग्रहों को शांत कर जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। ...और पढ़ें

आटे में ये खास चीजें मिलाकर गूंथने से चमकेगा भाग्य (Picture Credit: Freepik)
HighLights
हल्दी मिलाने से गुरु ग्रह मजबूत, भाग्य में वृद्धि होती है
दूध मिलाने से चंद्र ग्रह शांत, घर में शांति बनी रहती है
शक्कर या घी से शुक्र ग्रह मजबूत, सुख-समृद्धि में वृद्धि
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में आटे को घर की बरकत, सुख-समृद्धि और धन से जोड़कर देखा जाता है। रोजाना आटा गूंथते समय उसमें नमक के अलावा कुछ खास चीजें मिलाकर गूंथने से न सिर्फ रोटियां स्वादिष्ट बनती हैं, बल्कि यह आपकी किस्मत को भी चमका सकता है। साथ ही यह ज्योतिषीय उपाय ग्रहों के दोष कम करने में भी मदद करते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।
दिन के अनुसार मिलाएं ये चीजें
शास्त्रों में माना गया है कि हर दिन का संबंध एक विशेष ग्रह से होता है। उस दिन आटे में संबंधित सामग्री मिलाने से ग्रहों के शुभ फल प्राप्त होते हैं -
सोमवार (चंद्र ग्रह): इस दिन आप आटा गूंथते समय थोड़ा सा दूध मिलाएं। इससे मानसिक शांति मिलती है और घर का क्लेश दूर होता है।
- मंगलवार (मंगल ग्रह): इस दिन पर आप आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा-सा गुड़ का चूरा मिला सकते हैं। इससे मांगलिक कार्यों की बाधा दूर होती है। साथ ही रविवार के दिन भी आटे में गुड़ मिलाने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।
बुधवार (बुध ग्रह): इस दिन पर आप आटे में धनिया या पालक बारीक काटकर मिला सकते हैं। इससे बुध ग्रह मजबूत होता है, जिससे व्यापार और बुद्धि में वृद्धि होती है।
गुरुवार (गुरु ग्रह): इस दिन पर आटे में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। हल्दी का संबंध बृहस्पति से है, जो भाग्य उदय और सौभाग्य लाने में सहायक है।
शुक्रवार (शुक्र ग्रह): शुक्रवार के दिन आप आटे में थोड़ी-सी चीनी या घी मिला सकते हैं। इससे शुक्र ग्रह बली होता है, जो जीवन में भौतिक सुख, ऐश्वर्य और प्रेम बढ़ाता है।
शनिवार (शनि ग्रह): शनिवार यानी शनि देव को समर्पित दिन पर आटे में 2-3 बूंद सरसों का तेल मिलाएं। इससे शनि दोष का प्रभाव कम होता है और जीवन में अनुशासन व स्थिरता आती है।

(Picture Credit- AI Generated)
कर सकते हैं ये काम
- अगर आप रोजाना या फिर शनिवार के दिन आटे में शक्कर मिलाकर चींटियों को खिलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं और धन की वृद्धि होती है।
- आप आटे में थोड़ा-सा गुड़ मिलाकर चींटियों को खिला सकते हैं, जिससे अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं।
- गुरुवार को हल्दी मिली आटे की लोई बनाकर गाय को खिलाने से जातक के सौभाग्य में वृद्धि होती है।
- खाना बनने के लिए हमेशा ताजा आटा ही इस्तेमाल करें। इससे परिवार में स्फूर्ति, स्वास्थ्य और सकारात्मकता बनी रहती है।
- माना जाता है कि बासी आटे का इस्तेमाल करने से घर में आलस्य और नकारात्मकता आती है।
यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं उन 2 लकी राशियों में? जिनके लिए तरक्की के रास्ते खोलेगा 'चांदी'
यह भी पढ़ें- शादी के बाद भी मां की बात नहीं टाल पाते ये लड़के, अंक ज्योतिष में इन्हें माना गया है 'Mumma's boy'
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।