शादी के बाद भी मां की बात नहीं टाल पाते ये लड़के, अंक ज्योतिष में इन्हें माना गया है 'Mumma's boy'
आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांक के लड़कों के बारे में बताया गया है, जो जिन्हें आप "मम्मी का राजा बेटा" (Mumma's boy) कह सकते हैं। ...और पढ़ें

अंक ज्योतिष के अनुसार ये लड़के होते हैं मम्मी का राजा बेटा (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
मूलांक 3, 6, 9 के लड़के होते हैं 'मम्माज बॉय'
शादी के बाद भी मां को देते हैं पहली प्राथमिकता
हर छोटे-बड़े फैसले में लेते हैं मां की राय
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अपनी मां से तो हर कोई प्यार करता है, लेकिन जब लड़कों को हर छोटे-बड़े फैसले के लिए मां के अप्रूवल (अनुमति) की जरुरत हो, या फिर वह अपनी पत्नी की तुलना अपनी मां से करने लगें, तो उन्हें "मम्माज बॉय" कहना गलत नहीं होगा। आज हम आपको कुछ ऐसे ही मूलांक के लड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें अपनी मां से बहुत ज्यादा लगाव होता है।
मम्माज बॉय माने जाते हैं ये तीनों मूलांक
अंक ज्योतिष में मुख्य रूप से मूलांक 3, 6 और 9 के लड़कों को 'Mumma's boy' माना गया है। इन सभी पर अलग-अलग ग्रहों का प्रभाव पड़ता है, जिसका प्रभाव इनके व्यक्तित्व पर भी विशेष रूप से पड़ता है। चलिए इन तीनों मूलांक के बारे में विस्तार से जानते हैं -

(Picture Credit- AI Generated)
पत्नी से ज्यादा मां को देते हैं तवज्जो
किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 3 माना जाता है। ये लोग गुरु ग्रह से प्रभावित होते हैं और अपनी माता को सलाहकार व मार्गदर्शक मानते हैं। ये लड़के अपनी मां की हर बात मानते हैं और शादी के बाद भी पत्नी से पहले मां को ही प्राथमिकता देते हैं। इसलिए इन्हें मम्माज बॉय (Mumma's boy) का दर्जा दिया जाता है।
लेते हैं हर छोटे-बड़े फैसले में मां की राय
मूलांक 6 उन लोगों का माना जाता है, जिनका जन्म किसी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ हो। ये मूलांक शुक्र ग्रह से शासित होते हैं, जो प्रेम और देखभाल का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में 6 मूलांक के लड़के अपनी मां से गहरा भावनात्मक लगाव रखते हैं। ये अपनी माता के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं। ये लोग हर छोटे-बड़े फैसले में मां की राय जरूर लेते हैं।
खबरें और भी

(Picture Credit- AI Generated)
मां होती हैं इनका सपोर्ट सिस्टम
अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों का जान्म किसी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 माना जाता है। ये मूलांक मंगल ग्रह द्वारा प्रभावित होता हैं। इन लोगों का स्वभाव अपनी मां के प्रति बहुत रक्षात्मक (protective) होता है।
ये लोग अपनी मां की खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इनकी मां ही इनका सपोर्ट सिस्टम होती है और यह मुश्किल समय में भी अपनी मां का साथ नहीं छोड़ते।
यह भी पढ़ें - अद्भुत हीलिंग पावर के साथ जन्म लेते हैं इस मूलांक के लोग, बातों से ही शांत कर देते हैं दूसरों का मन
यह भी पढ़ें - हर माहौल में जल्दी फिट हो जाते हैं इन 3 मूलांक के लोग, ये इनकी खूबी है या कमजोरी?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।