विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर की बरकत बढ़ानी है? तो 7 घोड़ों के साथ इन 4 तस्वीरों को भी दें जगह, इनकम में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी

Published: Fri, 08 May 2026 11:56 AM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी तस्वीरें हैं, जो धन और बरकत को खींचती हैं। आइए उन गुप्त तस्वीरों के बारे में जानते हैं।

Money Magnet Photos: घर की इस दिशा में लगाएं ये तस्वीरें। (Ai Generated Image)

Money Magnet Photos: घर की इस दिशा में लगाएं ये तस्वीरें। (Ai Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे आसपास की चीजें हमारी आर्थिक स्थिति और मानसिक शांति पर गहरा असर डालती हैं। जैसे कि 7 घोड़ों की तस्वीर को सफलता का प्रतीक माना जाता है। वैसे ही कुछ ऐसी प्रभावशाली तस्वीरें भी हैं, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर आय के नए स्रोत खोलती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी इनकम बढ़ाना चाहते हैं, तो इन 5 तस्वीरों को अपने घर का हिस्सा जरूर बनाएं।

वास्तु के अनुसार इन तस्वीरों को घर लाएं

vastu tips lucky photos

बहते हुए झरने या पानी की तस्वीर

वास्तु के अनुसार, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में बहते हुए पानी या झरने की तस्वीर लगाना बहुत शुभ होता है। पानी धन के प्रवाह का प्रतीक है। ध्यान रहे कि पानी का बहाव घर के अंदर की ओर होना चाहिए, जो धन के आगमन को दिखाता है।

कामधेनु गाय की प्रतिमा या तस्वीर

कामधेनु गाय को सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला माना गया है। ऐसे में घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में बछड़े को दूध पिलाती कामधेनु की तस्वीर लगाने से न केवल सुख-शांति आती है, बल्कि आर्थिक तंगी भी दूर होती है।

हरे-भरे पेड़-पौधों की तस्वीरें

उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है। इस दिशा में हरे-भरे पेड़-पौधों की तस्वीरें लगाने से करियर में तरक्की मिलती है और कारोबार में लाभ के योग बनते हैं।

कुबेर यंत्र या धन की पोटली

पूजा स्थान या तिजोरी के पास कुबेर यंत्र स्थापित करना या घर में उसकी तस्वीर लगाना एक जादुई उपाय की तरह काम करता है। यह साक्षात कुबेर देव का आशीर्वाद माना जाता है।

उड़ते हुए पक्षियों की तस्वीरें

उड़ते हुए पक्षी उत्साह और स्वतंत्रता का प्रतीक माने जाते हैं। लिविंग रूम की पूर्वी दीवार पर उड़ते हुए पक्षियों की तस्वीर लगाने से अटके हुए काम पूरे होते हैं और धन प्राप्ति के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें- चकला-बेलन को धोकर उल्टा क्यों नहीं रखना चाहिए? वास्तु शास्त्र में मिलती है इसकी वजह

यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र के अनुसार चुनें डोरमैट का रंग, मुख्य द्वार की दिशा बदल सकती है आपकी आर्थिक स्थिति

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।