विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुंडली में कौन-सा ग्रह बनाता है आपको सबका फेवरेट? क्या है इसका रहस्य

Updated: Thu, 16 Jul 2026 04:02 PM (GMT+05:30)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में ग्रहों और भावों की स्थिति व्यक्ति के आकर्षण और लोकप्रियता को प्रभावित करती हैं। सही जगह पर ग्रहों के होने से व्य ...और पढ़ें

कुंडली के ये ग्रह और भाव बनाते हैं आपको सबका पसंदीदा (Picture Images: AI Generated)

कुंडली के ये ग्रह और भाव बनाते हैं आपको सबका पसंदीदा (Picture Images: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।ज्योतिष शास्त्र में, व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य का पता लगाने में मदद करती है। ऐसा माना जाता है कि जब कोई व्यक्ति जन्म लेता है तभी से कुंडली में उसके ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव आता है।

किसी व्यक्ति के जन्म के समय से ही ग्रहों की स्थिति बदलने लगती है और उनका भविष्य तय होने लगता है। यही नहीं कुंडली में ग्रहों की चाल किसी व्यक्ति के स्वभाव और आकर्षण का कारण भी बनते हैं।

किसी के जीवन में अनुकूल ग्रह उसके आपसी संबंध, व्यक्तित्व, जीवन की राह और उसकी पूरी क्षमता पर गहरा असर डालते हैं। यही नहीं कुंडली में ग्रहों के प्रभावों से ही शारीरिक बनावट या सुंदरता का भी निर्धारण होता है।

सभी की कुंडली में कुछ ऐसे ग्रह होते हैं जो किसी भी व्यक्ति को ख्याति दिलाने में मदद करते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे एक ग्रह के बारे में कुंडली में जिसकी मौजूदगी आपको सबका फेवरेट बना सकती है।

कुंडली में कौन सा ग्रह बढ़ाता है आकर्षण

शुक्र: कुंडली में शुक्र की ठीक स्थिति किसी भी व्यक्ति को आकर्षक बनाता है। शुक्र को सुंदरता और प्रेम का ग्रह माना जाता है। किसी भी व्यक्ति की जन्म कुंडली में इसकी खास स्थिति व्यक्ति को आकर्षक बनाने के साथ दूसरों के बीच में भी एक अलग स्थान बनाने में मदद करती है।

खबरें और भी

शुक्र का संबंध रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और सुंदरता से होता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र सही स्थान पर होता है वो हमेशा सफल हासिल करते हैं और लोग इनका अनुसरण करते हैं।

सूर्य: यह एक शक्तिशाली ग्रह है जिसका संबंध जीवन-शक्ति, ताकत और आत्मविश्वास से है। किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में अगर सूर्य की स्थिति ठीक होती है तो उसके शारीरिक रूप-रंग, खासकर चेहरे की बनावट अच्छी होती है और ये अपने आकर्षण की वजह से दूसरों के फेवरेट बन जाते हैं।

मंगल: कुंडली में मंगल की स्थित भी व्यक्ति को ऊर्जा और साहस देती है जिससे उसकी सुंदरता बढ़ती है और आकर्षण भी ज्यादा बढ़ता है जिसकी वजह से वो व्यक्ति सभी का फेवरेट होता है जिसकी कुंडली में मंगल स्थान पर मौजूद होता है।

कुंडली में कौन सा स्थान व्यक्ति को सबका फेवरेट बनाता है?

पहला भाव: यह व्यक्ति के शारीरिक रूप-रंग को दर्शाता है, जिसमें चेहरे की बनावट, शरीर की संरचना और कुल मिलाकर व्यक्ति का पूरा रूप तय होता है। जब शुक्र या सूर्य किसी व्यक्ति की कुंडली के पहले भाव में मौजूद होते हैं, तो व्यक्ति के आकर्षण, चार्म और भरपूर आत्मविश्वास से भरपूर हो जाता है।

दूसरा भाव: कुंडली में दूसरा भाव व्यक्ति की संपत्ति और समृद्धि को दिखाता है। दूसरे भाव में स्थित शुक्र व्यक्ति की शारीरिक चमक और धन-संपत्ति व भौतिक सुख-सुविधाएं जुटाने की क्षमता को बढ़ाता है। जिससे ऐसा व्यक्ति लोगों के बीच बहुत ज्यादा प्रसिद्धि हासिल करता है।

दसवां भाव: कुंडली में 10वां भाव व्यक्ति के करियर, बड़ी सफलता और लोगों के बीच बनी छवि को दिखाता है। कुंडली के 10वें स्थान पर सूर्य होने से व्यक्ति का आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे वो करियर में सफल होता है और लोगों का फेवरेट बन जाता है।

यदि आपकी जन्म कुंडली में भी ऐसी कोई विशेषताएं हैं तो ये आपको आकर्षक बना सकती हैं और इन गुणों की वजह से आप भी सबके फेवरेट बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कब हुई वैदिक ज्योतिष की उत्पत्ति और क्या है इसका मुख्य सिद्धांत? यहां समझें पूरा गणित

यह भी पढ़ें- क्या आपकी कुंडली में भी बन रहा है बुधादित्य योग? इन संकेतों से अभी करें पहचान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।