Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपकी कुंडली में भी बन रहा है बुधादित्य योग? इन संकेतों से अभी करें पहचान

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 09:26 AM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में बुध और सूर्य के एक साथ संचरण से बुधादित्य योग बनता है, जो जीवन में शुभ परिणाम देता है। यह योग कारोबार में सफलता, ...और पढ़ें

    सूर्य और बुध के योग से चमकती है किस्मत (Picture Credit: AI Generated)

    सूर्य और बुध के योग से चमकती है किस्मत (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब व्यक्ति की कुंडली में किसी शुभ योग का निर्माण होता है, तो उसे जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं, लेकिन अशुभ योग बनने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति को सतर्क होने की जरूरत है और विशेष उपाय की मदद से उस योग के अशुभ प्रभाव को दूर किया जा सकता है।

    ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य योग को अधिक शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस योग के निर्माण होने से जातक को कारोबार में सफलता प्राप्त होती है और बिगड़े काम पूरे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुंडली में कब बनता है बुधादित्य योग और इसकी पहचान कैसे कर सकते हैं। अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए इस लेख में आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

    Budhaditya Yoga (2)

    (Picture Credit: AI Generated)

    कब बनता है बुधादित्य योग?

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब बुध और सूर्य ग्रह के एक साथ ही राशि में संचरण करते हैं, तो ऐसे में बुधादित्य योग का निर्माण होता है। बुध ज्ञान, तर्क और वाणी का कारक है और सूर्य को मान-सम्मान, नेतृत्व और आत्मा का कारक माना जाता है। इन दोनों के एक राशि में युति होने से व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें- ऑफिस में मेहनत पूरी, फिर भी बॉस से अनबन? कुंडली में सूर्य ग्रह हो सकता है कमजोर, तुरंत करें ये काम

    बुधादित्य योग की इन संकेतों से करें पहचान

    • ऐसा माना जाता है कि जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुधादित्य योग का निर्माण होता है, तो उसके मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इसके अलावा सही फैसले लेने की क्षमता बढ़ती है।
    • इसके अलावा बुधादित्य योग के बनने से करियर में सफलता प्राप्त होती है और जीवन में कोई बाधा नहीं आती है। इसलिए बुधादित्य योग को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।
    • बुधादित्य योग के बनने से व्यक्ति को जॉब में कोई अच्छा पद प्राप्त होता है और बुध देव की कृपा प्राप्त होती है।
    • व्यक्ति पर सूर्य और बुध का प्रभाव पड़ता है, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

    बुधादित्य योग बनने पर जरूर करें ये काम

    • बुधादित्य योग बनने पर सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस दौरान सूर्य देव का मंत्रों का जप करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से बुध मजबूत होते है।
    • इसके अलावा बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से सभी बाधा दूर होती है।

    यह भी पढ़ें- अचानक बिगड़ने लगता है बना-बनाया करियर, कालसर्प दोष के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कुंडली में मिल रहे हैं 27 गुण, तो जानिए विवाह के बाद कैसा रहता है दांपत्य जीवन?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।