ऑफिस में मेहनत पूरी, फिर भी बॉस से अनबन? कुंडली में सूर्य ग्रह हो सकता है कमजोर, तुरंत करें ये काम
ऑफिस में बॉस से अनबन और मानसिक तनाव का कारण कुंडली में कमजोर सूर्य हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार को लाल वस् ...और पढ़ें

बॉस से अनबन होने पर करें ये काम (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
कमजोर सूर्य से बॉस से अनबन, करियर में बाधाएं आती हैं।
सूर्य कमजोर होने के कारण: शनि, राहु या केतु का प्रभाव।
सूर्य को मजबूत करने हेतु लाल वस्त्र दान, मंत्र जाप करें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके भी ऑफिस में बॉस से हमेशा आपकी अनबन रहती है, जिसकी वजह से आपको जीवन में मानसिक तनाव की समस्या का सामना करना पड़ता है और ऑफिस के काम में मन नहीं लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में सूर्य कमजोर होने की वजह से ऑफिस में बॉस के साथ अनबन रहती है।
ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में होता है, तो उसे कार्यक्षेत्र में कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कहा जाता है कि कुंडली में सूर्य का मजबूत होना अधिक जरूरी होता है, तो ऐसे में आइए इस लेख में आपको बताते हैं कि किन कारणों से सूर्य कमजोर होता है इसके लक्षण के बारे में।
सूर्य कमजोर के कारण
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर सूर्य और शनि एक ही भाव में हों, तो सूर्य का प्रभाव कमजोर पड़ जाता है, जिसकी वजह से कुंडली में सूर्य कमजोर होता है।
- अगर किसी भाव में राहु या केतु के साथ सूर्य हो, तो ग्रहण योग कहा जाता है। राहु और केतु का नकारात्मक प्रभाव सूर्य के तेज को ढक लेता है, जिसकी वजह से सूर्य का शुभ प्रभाव कम होने लगता है और कुंडली में सूर्य कमजोर होता है।
कैसे करें सूर्य को मजबूत?
- कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन लाल रंग के कपड़ों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और बिगड़े काम पूरे होते हैं।
- कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए पूजा के दौरान सच्चे मन से 'ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:' मंत्र का जप करें। ऐसा माना जाता है कि इस काम काम को करने से व्यक्ति को सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।
- रविवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और गंगाजल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है और रुके हुए काम पूरे होते हैं।
सूर्य कमजोर के संकेत
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर होने पर करियर में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। फैसले लेने में कठिनाई आती है।
- इसके अलावा व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान में कमी का सामना करना पड़ता है।
- कार्यस्थल पर सफलता प्राप्त नहीं होती है।
- व्यक्ति के पिता से रिश्ते बिगड़ने लगते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या आपका बच्चा भी घंटों मोबाइल में खोया रहता है? सूर्य देव के 5 मंत्र लौटाएंगे उसका कंसंट्रेशन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।