मूलांक 6 वाले लोगों की ये 3 खूबियां बनाती हैं इन्हें सबसे अलग, कोई भी नहीं दे सकता इन्हें इन बातों में मात
मूलांक 6 वाले जातकों में शुक्र ग्रह के गुण होते हैं। इनके अंदर कुछ ऐसी खूबियां होती हैं, जिससे लोग इनकी ओर आकर्षित होते हैं। ...और पढ़ें

मूलांक 6 के जातकों की ये खूबियां उन्हें बनाती हैं असाधारण (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाला अंक 6, बहुत ही प्रभावशाली होता है। जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 और 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 माना जाता है। इस अंक के जातकों में शुक्र ग्रह के सभी गुण होते हैं। हालांकि, इन जातकों में कुछ ऐसे गुण भी होते हैं, जो बहुत मुश्किल से ही किसी के अंदर पाए जाते हैं।
इनके इन्हीं गुणों के कारण लोग इनकी तरफ आकर्षित होते हैं और इनसे प्रेम करते हैं। अगर आपका मूलांक भी 6 है या आपका कोई करीबी 6 अंक वाला है, तो उसकी तीन खूबियां आप भी जान लें।
बहुत जिम्मेदार होते हैं
अंक 6 वाले जातक स्वभाव से बहुत अधिक जिम्मेदार होते हैं। यदि इन्हें कोई काम सौंप दिया जाए, तो ये लोग पूरी विश्वसनीयता और अनुशासन के साथ उस काम को पूरा करते हैं। इनके द्वारा किए गए काम में गलतियां निकालना बहुत मुश्किल है। इनके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इन पर बहुत आसानी से लोगों को भरोसा हो जाता है और यह उस भरोसे को तोड़ते भी नहीं हैं। यह बहुत ही अनुशासनप्रिय होते हैं और अपना हर काम समय सीमा के अंदर खत्म करने का प्रयास करते हैं।
बाहर से कोमल, अंदर से सख्त होते हैं
मूलांक 6 वाले बातचीत में और स्वभाव में बहुत ज्यादा कोमल होते हैं। कोई कह ही नहीं सकता है कि जो इतना मीठा बोलता है और मासूम लगता है, वह अंदर से इतना ज्यादा सख्त और मजबूत होगा। इनकी निर्णय क्षमता बहुत ही अच्छी होती है और यह बहुत ही सोच-समझकर किसी भी चीज पर निर्णय लेते हैं। अंक 6 वालों को यदि सख्त-से-सख्त निर्णय भी लेना पड़ जाए, तो वह पीछे नहीं हटते हैं। कई बार अपने इसी स्वभाव की वजह से दूसरे लोगों को अंक 6 वाले दोहरे व्यक्तित्व वाले भी नजर आते हैं।

(Picture Credit- magnific)
कला प्रेमी होते हैं
जिन जातकों का मूलांक 6 होता है, उन्हें खूबसूरत चीजों से बहुत अधिक प्यार होता है। ये खुद भी सुंदर पर्सनैलिटी वाले होते हैं और इन्हें दिखने में खूबसूरत लोग बहुत जल्दी आकर्षित करते हैं। इन लोगों में कला को परखने की अद्भुत क्षमता होती है। कहते हैं न कि हीरे की परख केवल जौहरी को ही होती है, ठीक उसी प्रकार कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनकी बारीकियों और खूबियों को समझने की समझ केवल अंक 6 वालों में ही होती है।
खबरें और भी
अतः आप भी अगर मूलांक 6 वाले हैं, तो अपनी इन खूबियों के बारे में जानकर इन्हें और भी तराशने की कोशिश करें, आपकी यह खूबियां आपको भीड़ से अलग बनाती हैं।
यह भी पढ़ें- इन 3 मूलांक के लोगों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, जीवनभर नहीं होती पैसों की तंगी
यह भी पढ़ें- इन मूलांक वाली सास-बहू में हमेशा रहता है '36 का आंकड़ा', तनी रहती हैं तलवारें!
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।