इन 3 मूलांक के लोगों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, जीवनभर नहीं होती पैसों की तंगी
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1, 3 और 9 वाले लोगों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। इन्हें जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़त ...और पढ़ें

अंक ज्योतिष: ये 3 मूलांक वाले होते हैं मां लक्ष्मी के प्रिय (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक मूलांक पर किसी न किसी ग्रह का प्रभाव होता है और सभी ग्रह उन्हें नियंत्रित करते हैं। हम क्या करते हैं और क्या नहीं यह हमारा स्वामी ग्रह ही निर्धारित करता है।
कई बार देखा जाता है कि कुछ विशेष मूलांक के लोग जीवन में हर बार सफल होते हैं, वहीं कुछ को कोशिशों के बाद भी बार-बार असफलता का सामना करना पड़ता है।
यह सब उनके ग्रहों के प्रभाव की वजह से ही होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे मूलांक हैं जिनके ऊपर हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि होती है और इसके प्रभाव से उन्हें भी पैसों की तंगी नहीं देखनी पड़ती है।
ये वो मूलांक होते हैं जो हमेशा आगे रहते हैं और धन-धन्य से परिपूर्ण होते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे कुछ मूलांकों के बारे में।
मूलांक-1
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 01, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 माना जाता है। यह मूलांक सूर्य द्वारा शासित होता है और इसी वजह से मूलांक 1 के लोग बहुत ज्यादा ऊर्जावान होते हैं। सूर्य की ऊर्जा के प्रभाव से ये लोग हर क्षेत्र में उन्नति करते हैं और हमेशा सिर्फ आगे बढ़ने के बारे में सोचते हैं। ये खुद के ही मालिक होते हैं और इनकी लीडरशिप क्वालाइटी इन्हें नौकरी या बिजनेस कहीं भी आगे बढ़ाती है। ऐसे लोगों पर हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है जिसकी वजह से उन्हें कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इन लोगों के जीवन में हमेशा किसी न किसी रास्ते से धन का आगमन बना रहता है।
मूलांक-3
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 03, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 03 माना जाता है। मूलांक 3 के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं और इसी वजह से इस मूलांक के लोगों पर हमेशा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ये लोग जो भी काम करते हैं उसमें सफल होते हैं और गुरु के प्रभाव से धन हमेशा इनकी तरफ आकर्षित होता है। बृहस्पति को ज्ञान और भाग्य का ग्रह माना जाता है, इसी वजह से मूलांक 3 के लोग बुद्धि से काफी तेज होते हैं और अपनी कार्यक्षमता और भाग्य के कारण हमेशा धन-धान्य से भरे रहते हैं।
मूलांक-9
ऐसे लोग जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 09 होता है। मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल हैं और मंगल के प्रभाव से इस मूलांक के लोग बहुत ज्यादा ऊर्जावान होते हैं। मंगल के प्रभाव से इस मूलांक के लोग हर क्षेत्र में उन्नति करते हैं और जिस काम को भी करते हैं उसमें पूरी महारत हासिल करते हैं। इनके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और पैसों की कभी भी कमी नहीं होती है। इस मूलांक के लोगों के पास पैसा चारों तरफ से आता रहता है और अचानक धन लाभ के योग भी बनते हैं।
खबरें और भी
अगर आपका मूलांक भी इनमें से कोई भी है तो ये आपके जीवन से जुड़ी बातें भी हो सकती हैं। ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि यह इन सभी मूलांकों के लागू हो, लेकिन ग्रहों के प्रभाव से काफी हद तक सही हो सकता है।
यह भी पढ़ें- इन 4 मूलांकों के लोग होते हैं दिमाग से तेज, पढ़ाई के साथ करियर में भी हासिल करते हैं बड़ा मुकाम
यह भी पढ़ें- इस मूलांक में होता है राजाओं जैसा एटीट्यूड, बिना रुके करते हैं कड़ी मेहनत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।