विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनिया बदलने की ताकत रखते हैं मूलांक 1 वाले, किस्तम चमकाने के लिए करें ये उपाय

Updated: Tue, 31 Mar 2026 02:11 PM (GMT+05:30)

आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 1 (Mulank 1 Prediction) की, जिनका संबंध सूर्य ग्रह से माना जाता है। ...और पढ़ें

पढ़ें मूलांक 1 का व्यक्तित्व और खूबियां (AI Generated Image)

पढ़ें मूलांक 1 का व्यक्तित्व और खूबियां (AI Generated Image)

HighLights

  1. आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं मूलांक 1 के जातक

  2. इनके लिए लाभकारी होती है सूर्य देव की उपासना

  3. इन उपायों को करने से खुलते हैं तरक्की के रास्ते

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के मूलांक को विशेष महत्व दिया जाता है, जो व्यक्ति की जन्मतिथि से संबंधित होता है। आप किसी व्यक्ति की जन्म की तारीख को आपस में जोड़कर उसके मूलांक का पता लग सकते हैं। अगर आपका भी मूलांक 1 है, तो यह विशेष उपाय आपकेबहुत काम आ सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

इन तारीखों पर होता है जन्म

अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं, जो आत्मा, स्वास्थ्य, मान-सम्मान और तेज के कारक हैं।

MULANK i (1)

(Picture Credit: Freepik) 

ये खासियत बनाती है दूसरों से अलग

सूर्य देव के प्रभाव से ये लोग आत्मविश्वास, स्वतंत्रता, और महत्वाकांक्षा से भरपूर होते हैं। इस मूलांक में लीडर बनने के गुण पाए जाते हैं। मूलांक 1 वाले लोग व्यक्ति अपनी सोच और बातों में पूरी ईमानदारी रखते हैं। साथ ही यह लोग बहुत ही साहसी भी होते हैं।

ये खामियां बनती हैं तरक्की में रुकावट

अगर मूलांक 1 के जातकों की खामियों की बात की जाए, तो इस मूलांक में कभी-कभी बहुत ज्यादा अहंकार और जिद्द आ जाता है। साथ ही इनका नेचर थोड़ा डोमिनेटिंग (Dominating) माना जाता है। ऐसे में अगर यह लोग अपने अहंकार (Ego) को नियंत्रित रखते हुए दूसरों की राय सुनें तो यह इनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

खबरें और भी

Mulank 1

काम आ सकते हैं ये उपाय

  • मूलांक 1 को नियमित रूप से सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए और तांबे के बर्तन से जल अर्पित करना चाहिए।
  • रविवार को तांबे की थाली में गुड़ और गेहूं रखकर दान करें।
  • घर के पूर्व दिशा में सूर्य यंत्र लगाना भी आपको शुभ परिणाम देता है।
  • इस मूलांक को अपनी जेब या पर्स में एक तांबे का सिक्का रखना चाहिए। तांबे का सिक्का सूर्य का प्रतीक है। ऐसे में इन उपाय को करने से आपके लिए सुख-समृद्धि के रास्ते खुलते हैं।
  • रविवार और सोमवार का दिन आपके लिए शुभ है। साथ ही आपके लिए पीला, लाल, नारंगी और सुनहरा शुभ रंग हैं।

यह भी पढ़ें - विराट-अनुष्का की तरह सुपरहिट होती है इन 2 मूलांकों की जोड़ी, कहलाते हैं 'मेड फॉर ईच अदर'

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।