इन 2 मूलांक के लोग क्यों माने जाते हैं 'पावर कपल'? इनके रिश्ते के बारे में क्या कहता है अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष के अनुसार, दो ऐसे मूलांक हैं जिनकी जोड़ी को 'पावर कपल' माना जाता है। जानिए बुध और मंगल के प्रभाव से कैसी होती है इनकी दोस्ती। ...और पढ़ें

परफेक्ट पार्टनर हैं इन दो मूलांक के जातक (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
अंक ज्योतिष सिर्फ भविष्य का हाल नहीं बताता, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि दो लोगों के बीच का तालमेल या कैमिस्ट्री कैसी रहेगी। अगर हम मूलांक 5 और मूलांक 9 की बात करें, तो इस जोड़ी को अक्सर 'पावर कपल' या 'बेस्ट फ्रेंड्स' की बेहतरीन मिसाल के तौर पर देखा जाता है।
चाहे बात पक्की दोस्ती की हो, बिजनेस पार्टनरशिप की या फिर जीवनसाथी की, ये दोनों एक-दूसरे का बहुत मजबूती और ईमानदारी से साथ निभाते हैं।
बुध और मंगल का शानदार तालमेल
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है, जिसे बुद्धि, अच्छे संवाद (कम्युनिकेशन) और चतुराई का प्रतीक माना जाता है। दूसरी तरफ, मूलांक 9 का स्वामी मंगल है, जो जुनून, असीम साहस और तेज ऊर्जा से भरा होता है। जब बुद्धि और शक्ति एक साथ आते हैं, तो रिश्ते में एक बेहतरीन बैलेंस बन जाता है।
मूलांक 9 के लिए अन्य अच्छे और चुनौतीपूर्ण अंक
मूलांक 9 वालों की ट्यूनिंग मूलांक 1, 3 और खुद 9 नंबर वालों के साथ भी बहुत शानदार रहती है। इन अंकों के साथ इनकी ऊर्जा का स्तर काफी मेल खाता है।
हालांकि, इन्हें मूलांक 2 और 7 वालों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ज्यादा संवेदनशील यानी इमोशनल होते हैं और मूलांक 7 वाले हर चीज को बहुत गहराई से सोचते हैं, जिससे इन दोनों के बीच वैचारिक मतभेद पैदा हो सकते हैं।
खबरें और भी
कैसा होता है मूलांक 5 और 9 का स्वभाव?
मूलांक 5 वाले लोग स्वभाव से काफी मिलनसार और खुशमिजाज होते हैं। इन्हें नए लोगों से बातचीत करना और बदलाव बहुत पसंद होता है। ये किसी भी नए माहौल में आसानी से एडजस्ट हो जाते हैं। ।
वहीं, मूलांक 9 वाले स्वभाव से थोड़े तेज या गुस्सैल हो सकते हैं, लेकिन ये दिल के बेहद साफ, रक्षक और वफादार होते हैं। इनमें पैदाइशी लीडरशिप क्वालिटी होती है और ये अपने परिवार या दोस्तों की हमेशा रक्षा करते हैं।
क्यों बनती है इनकी सबसे पक्की दोस्ती?
मूलांक 9 वाले लोग मूलांक 5 की आजादी का पूरा सम्मान करते हैं और उन पर कोई बेवजह की बंदिश नहीं लगाते। ये दोनों मुश्किल वक्त में एक-दूसरे के लिए मजबूत ढाल बनकर खड़े रहते हैं। अगर बिजनेस पार्टनरशिप की बात करें, तो 5 नंबर वाले अपनी क्रिएटिविटी से नए-नए आइडिया लाते हैं, जबकि 9 नंबर वाले अपनी भरपूर एनर्जी और एक्शन से उन आइडियाज को हकीकत में बदलते हैं।
यह भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद बदलता है इन मूलांक के लोगों का भाग्य, पैसे और शोहरत के साथ मिलती है अलग पहचान
यह भी पढ़ें- दोस्ती में नंबर 1 होते हैं इन मूलांक वाले लोग, जान भी न्योछावर कर देते हैं; ऐसे फ्रेंड्स मिलें तो कभी मत छोड़ना
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।