मूलांक 2 वाले भूलकर भी न करें इन जन्म तिथि के लोगों से शादी, रिश्ते में हमेशा बनी रहेगी अनबन
अंक ज्योतिष के अनुसार सभी मूलांकों के लिए कोई न कोई अनुकूल तिथि में जन्मे लोग होते हैं जिनसे शादी करना शुभ माना जाता है। आइए आपको बताते हैं मूलांक 2 क ...और पढ़ें

मूलांक 2 किन जन्म तिथियों से बचें और कौन हैं अनुकूल (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जब भी बात शादी की आती है तब हर कोई ऐसा लाइफ पार्टनर चाहता है जिसके साथ ये रिश्ता अटूट हो और बिना वजह के लड़ाई-झगड़े न हों।
इसी वजह से शादी के लिए केवल लड़के और लड़की का तैयार होना ही काफी नहीं होता है बल्कि कई और चीजों का भी ध्यान रखना पड़ता है। ज्योतिष में जिस तरह से लोग कुंडली मिलान करते हैं उसी तरह जब बात अंक ज्योतिष की आती है तो किसी एक मूलांक का दूसरे के अनुकूल होना भी जरूरी होता है।
कोई भी मूलांक दूसरे से तभी मेल खाता है जब उसके ग्रहों का आपस में मेलजोल हो। जिस तरह से मूलांक 1 के लोगों के लिए कुछ ऐसी जन्म तिथियां हैं जो उनके साथ शादी के लिए अनुचित नहीं मानी जाती हैं, ठीक उसी तरह से मूलांक 2 के लोगों को भी कुछ मूलांकों से शादी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आइए आपको बताते हैं कौन सी जन्म तिथियां हैं जो मूलांक 2 के साथ शादी के लिए अनुकूल नहीं हैं।
मूलांक 2 किसका होता है?
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 माना जाता है। इस मूलांक पर चन्द्रमा का स्वामित्व होता है और इसी वजह से इस मूलांक के लोग स्वभाव से बहुत ज्यादा संवेदनशील, कल्पनाशील और विनम्र होते हैं।
चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है इसलिए इस मूलांक के लोग हमेशा मानसिक रूप से शांत होते हैं और किसी भी समस्या को शांति से सुलझाते हैं। अंक ज्योतिष की मानें तो कुछ ऐसी तिथियां हैं जिनके साथ शादी के लिए इनकी अनुकूलता नहीं बनती है।
खबरें और भी
मूलांक 2 को किस मूलांक से शादी नहीं करनी चाहिए
जिन लोगों का मूलांक 2 है उन्हें कभी भी ऐसे लोगों से शादी नहीं करनी चाहिए जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ हो। इन लोगों का मूलांक 9 माना जाता है। इसका मतलब यह है कि मूलांक 2 और 9 एक दूसरे से शादी के लिए अनुकूल नहीं होते हैं।
जहां मूलांक 2 सरल स्वभाव के होते हैं, वहीं अंक 9 पर मंगल का प्रभाव होता है। मंगल के स्वामित्व की वजह से ये लोग ज्यादा साहसी, निडर और लीडर स्वाभाव के होते हैं। अपने इन्हीं गुणों की वजह से ये लोग कई बार अपने पार्टनर पर भी हावी हो सकते हैं।
कभी-कभी इनका गुस्सा शादी के रिश्ते को खराब कर सकता है। इसी वजह से शांत स्वभाव के चंद्रमा वाले मूलांक 2 के लोगों से शादी का रिश्ता इनके अनुकूल नहीं होता है।
मूलांक 2 के साथ शादी के लिए कौन है बेस्ट
जब मूलांक 2 के लिए शादी के लिए सबसे अनुकूल अंक की बात आती है तो 2, 4 और 7 ऐसे अंक हैं जो इसके साथ मेल खाते हैं। मूलांक 2 के लोग अगर इन्हीं अंक के लोगों से शादी करेंगे तो इनके रिश्ते में मनमुटाव की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
किसी भी मूलांक का दूसरे अंक के साथ रिश्ता आपसी समझ और सूझबूझ से आगे बढ़ता है। अगर आपका मूलांक 2 है तो यदि आप शादी के लिए अंक ज्योतिष की इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आपकी शादीशुदा जिंदगी काफी हद तक अच्छी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- मूलांक 1 वाले शादी से पहले जान लें ये बात, किन अंकों के साथ नहीं बनता तालमेल
यह भी पढ़ें- Numerology: मन के मालिक होते हैं इस मूलांक के लोग, बात-बात पर हो जाते हैं इमोशनल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।