Numerology: मूलांक 2 की सबसे बड़ी खूबी क्या है, और यही कब बन जाती है कमजोरी
मूलांक 2 के जातक दुनिया को एक खूबसूरत नजरिए से देखते हैं। लेकिन, वास्तविकता के धरातल पर थोड़ा सख्त होना भी जरूरी है। इन सुझावों को अपनाकर आप न केवल धोख ...और पढ़ें

Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 2 के जातक? (Image Source: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मूलांक 2 (Numerology Number 2) के जातकों का स्वभाव बहुत ही कोमल और संवेदनशील होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11 या 20 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। इस अंक का स्वामी 'चंद्रमा' है, जो मन और भावनाओं का प्रतीक है। यही कारण है कि ये लोग दूसरों पर बहुत जल्दी भरोसा कर लेते हैं और अक्सर धोखे का शिकार हो जाते हैं।
कैसा होता है मूलांक 2 वालों का स्वभाव
1. भावनाओं पर नियंत्रण (Control Your Emotions)
मूलांक 2 वाले लोग स्वभाव से बेहद दयालु होते हैं। वे किसी की भी दुख भरी कहानी सुनकर पिघल जाते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, आपको अपनी भावनाओं को अपनी कमजोरी नहीं बनने देना चाहिए। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से पहले उसे अच्छी तरह परखें। अपनी कोमलता को संजोकर रखें, लेकिन इसे दूसरों के लिए 'हथियार' न बनने दें।
2. खुद फैसले लेना सीखें (Be Independent)
इस मूलांक के लोग अक्सर टकराव से बचने के लिए अपने जीवन के बड़े फैसले दूसरों पर छोड़ देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह आदत आपको मानसिक रूप से कमजोर बनाती है। चूंकि, चंद्रमा का प्रभाव आप पर अधिक है, इसलिए आपकी 'इन्ट्यूशन पावर' (अंतरात्मा की आवाज) बहुत मजबूत होती है। अपनी इस शक्ति पर भरोसा करें और अपने जीवन के निर्णय स्वयं लें।

(Image Source: AI-Generated)
3. 'ना' कहना सीखें (Learn to Say No)
अक्सर दूसरों को खुश करने या किसी का दिल न दुखाने के चक्कर में आप उन कामों के लिए भी 'हां' कह देते हैं, जिन्हें आप नहीं करना चाहते। अंक ज्योतिष के मुताबिक, अपनी ऊर्जा बचाने के लिए आपको स्पष्ट और विनम्र तरीके से 'ना' कहना सीखना होगा। अपनी सीमाएं (Boundaries) तय करें ताकि लोग आपका अनुचित फायदा न उठा सकें।
खबरें और भी
4. आर्थिक मामलों में व्यावहारिकता (Practicality in Money Matters)
आप अक्सर रिश्तों में बहकर आर्थिक फैसले लेते हैं। अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 2 वालों को पैसों के मामले में बहुत सावधान रहना चाहिए। किसी करीबी या दोस्त को बड़ा उधार देने से पहले सौ बार सोचें। याद रखें, भावनाएं अपनी जगह हैं और व्यापार या पैसा अपनी जगह। पैसों के लेन-देन में हमेशा स्पष्टता रखें।
यह भी पढ़ें- Personality Test: महीने की इन तारीखों को हुआ है जन्म? क्यों 'रहस्यमयी' और 'दिमागदार' माने जाते हैं ये लोग
यह भी पढ़ें- बहुत भोली होती हैं इन 3 मूलांक की लड़कियां, लोग उठाते हैं इनकी अच्छाई का फायदा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।