अंक ज्योतिष: इन लोगों की रग-रग में बसा होता है दिखावा, क्या लिस्ट में आपका नंबर भी है?
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के जातकों की आदत में दिखावा करना शामिल होता है, जो उनके ग्रहों की चाल से प्रभावित होता है। जानिए क्या आपका मूलांक भी इसमें शामिल है?

इन मूलांक के बारे में क्या कहता है अंक ज्योतिष शास्त्र? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि इंसानों की आदत सिर्फ उनके शौक तक सीमित नहीं है? अंक ज्योतिष के अनुसार, इसके पीछे उनके मूलांक और ग्रहों की चाल का बहुत बड़ा हाथ होता है। आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन से नंबर हैं जिन्हें दिखावा करना सबसे ज्यादा पसंद होता है।
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 बनता है। इन पर ग्रहों के राजा सूर्य का सीधा प्रभाव होता है। सूर्य का मतलब ही तेज और रौब है। ये लोग कभी भी साधारण तरीके से जीना पसंद नहीं करते। चाहे नई कार हो, महंगा फोन हो या बच्चों का स्कूल, जब तक ये अपने स्टेटस का शोऑफ न कर लें, इन्हें अंदर से सुकून नहीं मिलता।
मूलांक 3
अब बारी आती है मूलांक 3 वालों की। ये लोग वैसे तो काफी ज्ञानी और समझदार माने जाते हैं, लेकिन अपनी लाइफस्टाइल को लेकर ये किसी से समझौता नहीं करते। ये जहां भी बैठेंगे, अपने महंगे शौक, ब्रांडेड कपड़ों और अपनी सफलताओं का ऐसा गुणगान करेंगे कि सामने वाला इम्प्रेस हुए बिना न रह सके। इनका दिखावा थोड़ा समझदारी भरा और क्लासी जरूर होता है, लेकिन होता यह शोऑफ ही है।
मूलांक 5
बुध ग्रह से प्रभावित मूलांक 5 वाले जातक बेहद मॉडर्न, फैशनेबल और तेज दिमाग के होते हैं। दुनिया को यह दिखाना इनका फेवरेट काम है कि इनकी लाइफ कितनी कूल और अप-टू-डेट है। आज कौन सी नई पार्टी चल रही है या कौन सा नया गैजेट आया है, इसका सबसे पहला स्टाइलिश अपडेट आपको इन्हीं की इंस्टा स्टोरी या रील्स पर मिलेगा। अपना भौकाल कायम रखना इन्हें बहुत ही ज्यादा पसंद होता है।
मूलांक 8
बात करते हैं शनि देव के प्रभाव वाले मूलांक 8 के लोगों की। ये लोग बाहर से बहुत शांत और गंभीर लगते हैं। ये चिल्लाकर या सोशल मीडिया पर नौटंकी करके अपना शोऑफ नहीं करते। लेकिन, इनके अंदर महंगी और रॉयल चीजों का जबरदस्त क्रेज होता है। इनका तगड़ा बैंक बैलेंस, लग्जरी गाड़ियां और शानदार रहन-सहन ही बिना कुछ बोले इनकी अमीरी और रुतबे की पूरी कहानी बयां कर देता है।
क्या कहता है अंक ज्योतिष?
अंक ज्योतिष यह भी चेतावनी देता है कि हद से ज्यादा दिखावा कभी-कभी भारी पड़ जाता है। समाज में झूठी वाह-वाही लूटने के चक्कर में ये लोग कई बार अपनी जेब से ज्यादा खर्च कर बैठते हैं। इससे न सिर्फ इनका अंदरूनी सुकून छिनता है, बल्कि अहंकार के कारण इनका अच्छा भाग्य भी रूठने लगता है। इसलिए, ग्रहों का असर अपनी जगह है, लेकिन सादगी और अच्छा व्यवहार ही इंसान की असली पहचान बनाता है।
यह भी पढ़ें- इन 2 मूलांक के लोग क्यों माने जाते हैं 'पावर कपल'? इनके रिश्ते के बारे में क्या कहता है अंक ज्योतिष
यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष: मूड स्विंग्स की क्वीन होती हैं इन 4 मूलांक की लड़कियां, ड्रामे में भी हैं सबसे आगे
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
