इन तारीखों पर जन्मे लोग क्यों बनते हैं टॉप बिजनेसमैन, मिलती है छप्परफाड़ सफलता
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 वाले लोग व्यापार में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं क्योंकि उनका स्वामी ग्रह बुध है, जो बुद्धि और संचार का कारक है। ये ल ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 से 9 का अधिक महत्व है। व्यक्ति के जन्मतिथि के आधार पर मूलांक तय होता है। व्यक्ति के मूलांक की मदद से उसके करियर, आर्थिक स्थिति और स्वभाव के बारे में पता लगता है।
हर मूलांक का अपना एक स्वामी ग्रह होता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, एक ऐसा मूलांक है, जो बिजनेस में अधिक सफलता प्राप्त करते हैं और बुध ग्रह की कृपा प्राप्त होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा मूलांक है, जो बिजनेस में सफल होते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इस मूलांक के बारे में।
मूलांक 5
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध है। इसलिए मूलांक 5 वालों पर बुध ग्रह का अधिक प्रभाव रहता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, संचार, तर्क और वाणिज्य का कारक माना जाता है।
क्यों होते है बिजनेस में सफल?
बुध को वाणी और संवाद का ग्रह माना जाता है। इसलिए मूलांक 5 वाले लोग समाज के लोगों को अपनी बातों से जल्दी प्रभावित कर लेते हैं। ये लोग अपनी बातों से बिजनेस में सामने वाले को आकर्षित आसानी से कर लेते हैं। जैसे- डील पक्की करना और अपनी बात मनवाना।
खबरें और भी
इसके अलावा ये लोग बिजनेस में स्थिति के अनुसार फैसले लेते हैं। ये लोग अपने रूटीन से जल्दी बोर हो जाते हैं। इसलिए ये लोग नई तकनीकों को अपनाते हैं।
यह भी पढ़ें- दोस्ती में नंबर 1 होते हैं इन मूलांक वाले लोग, जान भी न्योछावर कर देते हैं; ऐसे फ्रेंड्स मिलें तो कभी मत छोड़ना
बुध ग्रह के प्रभाव के कारण मूलांक 5 वालों का दिमाग अधिक तेज होता है। ये बाजार के उतार-चढ़ाव को आसानी से जान लेते हैं।
कैसे करें बुध ग्रह को प्रसन्न?
अगर आप बुध ग्रह की शांति और प्रसन्न करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन बुध के मंत्रों का जप जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मंत्रों का जप करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और बुध ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।
इसके अलावा बुधवार की पूजा के दौरान श्री गणेश जी की साधना के दौरान उन्हें दूर्वा मोदक अर्पित करें। साथ ही गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से काम में आ रही बाधा दूर होती है और जीवन में बड़े बदलाव आते हैं।
यह भी पढ़ें- इन 2 मूलांक के लोग क्यों माने जाते हैं 'पावर कपल'? इनके रिश्ते के बारे में क्या कहता है अंक ज्योतिष
यह भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद बदलता है इन मूलांक के लोगों का भाग्य, पैसे और शोहरत के साथ मिलती है अलग पहचान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।