इन तारीखों पर जन्मे लोगों में होते हैं लीडरशिप के गुण, कहलाते हैं 'बॉस मटेरियल'
क्या आप जानते हैं कि अंक ज्योतिष की दुनिया में कुछ ऐसे मूलांक हैं जिसके जातक पैदाइशी लीडर होते हैं? चलिए जानते हैं उन तारीखों के बारे में जिनपर जन्मे ...और पढ़ें

कैसा होता है इन लोगों का स्वभाव? (Image Source: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जन्मतिथि की हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव होता है। न्यूमेरोलॉजी की दुनिया में हर मूलांक के लोगों में अलग-अलग तरह की क्षमता और उनका स्वभाव होता है। इन्हीं में कुछ ऐसे मूलांक भी हैं जो 'बॉस मटेरियल' होते हैं। इनकी लीडरशिप क्वालिटी उन्हें जीवन में बड़े मुकाम पर पहुंचाती है।
पहले तो ये जानना बेहद जरूरी है कि मूलांक कैसे निकाला जाता है। मूलांक, आपकी जन्म तारीख का कुल जोड़ होता है। जैसे अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 26 तारीख को हुआ है, तो इसका कुल जोड़ 8 ( 2+6=8) होता है। इसका मतलब है कि आपका मूलांक 8 होगा।
अंक ज्योतिष शास्त्र में यह माना गया है कि किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव से लेकर उसके करियर और पूरे जीवन के बारे में बता सकता है। इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि कौन-से मूलांक वाले लोग अच्छे लीडर या बॉस बनते हैं।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28)
- अगर आपका जन्म किसी भी 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 है। मूलांक 1 का स्वामी सूर्य है। सूर्य ऊर्जा और सत्ता का कारक है। इसलिए इस अंक के जातक जन्मजात लीडर माने जाते हैं।
न्यूमरोलॉजी के अनुसार, ये लोग भीड़ का हिस्सा बनने की बजाय अपना रास्ता खुद बनाना पसंद करते हैं। इनमें गजब का कॉन्फिडेंस होता है और कूट-कूट कर भरा होता है। ये फैसला लेने में साहसी होते हैं और किसी के अधीन रहकर काम करने के बजाय स्वतंत्र रूप से नेतृत्व करना इन्हें अधिक प्रिय होता है।
खबरें और भी
मूलांक 6 (6, 15, 24)
- मूलांक 6 का स्वामी शुक्र है, जिसे सुख-समृद्धि और व्यवस्था का कारक माना जाता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार, ये लोग बहुत ही कूटनीतिक (Diplomatic) तरीके से नेतृत्व करते हैं। ये अपने टीम के सदस्यों को साथ लेकर चलने और उन्हें प्रेरित करने में माहिर होते हैं। इनका 'बॉस मटेरियल' होना इनके आकर्षण और लोगों को समझने की क्षमता से आता है। ये शांतिपूर्ण तरीके से बड़े से बड़े काम को अंजाम दे सकते हैं।

(AI-Generated Image)
मूलांक 8 (8, 17, 26)
- मूलांक 8 का स्वामी शनि है, जो कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक है।
इस मूलांक के लोग 'हार्डकोर बॉस' की कैटेगरी में आते हैं। इनमें धैर्य और अनुशासन का बेहतरीन तालमेल होता है। इस मूलांक के जातक अपनी मेहनत और लगन से बड़ी से बड़ी जिम्मेदारियां संभालने की क्षमता रखते हैं।
यह भी पढ़ें- बिजनेस में भूलकर भी हाथ न डालें ये मूलांक वाले लोग, वरना डूब सकता है आपका पैसा, अंक ज्योतिष की बड़ी चेतावनी
यह भी पढ़ें- शादी के बाद भी मां की बात नहीं टाल पाते ये लड़के, अंक ज्योतिष में इन्हें माना गया है 'Mumma's boy'
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।