मूलांक अनुसार जानिए अपना हनुमान मंत्र, हर संकट से मिलेगी मुक्ति!
मूलांक अनुसार हनुमान जी के खास मंत्रों काजाप सकारात्मक ऊर्जा लाता है, नकारात्मकता दूर करता है और ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति को सुधारता है। ...और पढ़ें

मूलांक से जानिए आपका हनुमान मंत्र (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंकशास्त्र के अनुसार, हर मूलांक संख्या के लोगों को भगवान हनुमान जी की पूजा जरूर करनी चाहिए, ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ सभी तरह की नेगेटिविटी दूर होती है। इसके अलावा जन्म तिथि के हिसाब से भी खास हनुमान मंत्र का जाप करके भी उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है।
इन मंत्रों का जाप करने से न केवल नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा मिलती है, बल्कि ग्रह की प्रतिकूल स्थिति भी बेहतर होते चली जाती है। जन्म तिथि के अनुसार जानिए आपके लिए हनुमान जी को कौन-सा मंत्र आदर्श है?
मूलांक 1
जिन भी लोगों को जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है।
इस संख्या वालों लोगों को 'ऊं हं हनुमते नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का उच्चारण करने से आत्मविश्वास बढ़ने के साथ अहं की भावना दूर होती है। साथ ही नेतृत्व क्षमता मजबूत होती है।
मूलांक 2
जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की इन तारीखों (2, 11, 20 या 29) को हुनका मूल2 होता है। जिनका भी मूलांक 2 है उन्हें 'ॐ नमो भगवते हनुमते नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
इस मंत्र के निरंतर जाप से आपको भावनात्मक शक्ति और शांति का एहसास होगा। इसके साथ ही अत्यधिक सोचने की समस्या भी धीरे-धीरे कम होते चली जाएगी।
मूलांक 3
3, 12, 21 और 30 तारीख को पैदा होने वाले लोगों का मूलांक 3 होता है। ज्योतिष शास्त्र में इस अंक के लोग स्वभाव से बुद्धिमान, विवेकशील और अनुशासित होते हैं।
इसलिए इन्हें हनुमान जी से जुड़ा 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्' मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से एकाग्रता और अनुशासन में वृद्धि के साथ मानसिक बेचैनी कम होती है।
मूलांक 4
जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 है। मूलांक 4 वालों को हनुमान जी से जुड़ा 'ॐ हनुमते प्रभंजना नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
इस मंत्र का जाप करने से अचानक आने वाले उतार-चढ़ावों के दौरान स्थिरता बनाए रखना की क्षमता प्रदान होती है।

(AI-Generated Image)
मूलांक 5
जिन भी लोगों की जन्म तारीख (5, 14 या 23) है, उनका मूलांक 5 है। इस अंक वाले जातकों को 'ऊं हनुमते सर्व सिद्धि प्रदायकाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
इस मंत्र का निरंतर जाप करने से जीवन में चीजें स्पष्ट होने के साथ निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है।
मूलांक 6
6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है, इन्हीं हनुमान जी की पूजा करने के साथ 'ऊं श्री हनुमते नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
इस मंत्र का जाप करने से जातकों में भावनात्मक संतुलन होने के साथ निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है।
मूलांक 7
मूलांक 7 वाले लोगों को हनुमान जी 'ऊं हनुमते ज्ञान गुणसागराय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
इस मंत्र का उद्देश्य यह है कि, मानसिक शांति अकेलेपन और आत्म-संदेह से निपटने में मदद करती है।
मूलांक 8
जिन भी लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 वाले जातकों को हनुमान जी से जुड़ा 'ऊं हनुमते महावीराय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
इस मंत्र का जाप करने से आंतरिक शक्ति बढ़ने के साथ बुरे कर्मों को खत्म करने में मदद करती है।
मूलांक 9
ऐसे लोग जिन्होंने 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लिया है, उनका मूलांक 9 होता है।
मूलांक 9 के जातकों को 'ऊं हनुमते राम भक्ताय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से शक्ति नियंत्रण में रहने के साथ गुस्सा कम होने लगता है।
यह भी पढ़ें- 11, 22, 33 यूं ही नहीं कहलाते Master Numbers, यहां पढ़ें इन अंकों का गहरा रहस्य
यह भी पढ़ें- इस अंक के लोग सोशल मीडिया पर पाते हैं जल्दी फेम? बन जाते हैं स्टार
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।