अपनी बात मनवा कर ही दम लेते हैं इस मूलांक के लोग, क्या लिस्ट में है आपका नाम?
यह लेख मूलांक 9 के जातकों के व्यक्तित्व, स्वभाव और विशेषताओं पर प्रकाश डालता है, जो अपनी दृढ़ता और जिद्दी प्रवृत्ति के लिए जाने जाते हैं। इसमें उनकी ख ...और पढ़ें

इस मूलांक के लोग होते हैं जिद्दी और दृढ़निश्चयी (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
मूलांक 9 के जातकों पर पड़ता है मंगल ग्रह का प्रभाव
ये लोग ऊर्जावान, साहसी और दृढ़निश्चयी होते हैं
गुस्सा और जिद्दी स्वभाव है इनकी प्रमुख कमियां
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अपना मूलांक जानने के लिए अपनी जन्म तिथि (Date of Birth) के अंकों को आपस में तब तक जोड़ें, जब तक कि 1 से 9 के बीच एक अंक न मिल जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी मां के लिए किसी उपहार से कम नहीं होते। चलिए जानते हैं इस मूलांक के जातकों की कुछ खास बातें।
पड़ता है मंगल ग्रह का प्रभाव
जिस व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 माना जाता है। इस मूलांक के जातकों पर मंगल ग्रह का प्रभाव पड़ता है। अंक ज्योतिष में इस मूलांक के लोगों को जिद्दी स्वभाव का माना जाता है। अपनी इसी प्रवृत्ति के कारण इन्हें कभी-कभी रिश्तों व करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
मूलांक 9 की खासियत
- जिद्दी होने के साथ-साथ मूलांक 9 के जातक दृढ़निश्चयी भी होते हैं।
- ये लोग ऊर्जा और साहस से भरपूरी होते हैं।
- किसी भी मुश्किल परिस्थिति में हार नहीं मानते।
- इनकी जिद्द इनके अंदर के चैलेंज लेने की भावना पैदा करती है और उसे जीतकर दिखाने का जज्बा भी।
- अगर इन्हें कोई चुनौती मिलती है, तो ये लोग उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
- ये लोग अपने सिद्धांतों पर अडिग रहते हैं।
(Picture Credit- AI Generated)
ये होती हैं कमियां
- मूलांक 9 के जातकों को बहुत जल्दी गुस्सा आता है और एक बार गुस्सा आने पर यह लोग बेकाबू हो जाते हैं।
- अंक ज्योतिष शास्त्र में यह जातक झगड़ालू स्वभाव के भी माने गए हैं।
- मूलांक 9 के लोग छोटी-छोटी बातों को अपने दिल से लगा बैठते हैं।
- यह लोग बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया दे देते हैं, जो कभी-कभी इनके लिए मुसीबत बन जाता है।
ये मूलांक भी है शामिल
मूलांक 9 के अलावा, मूलांक 4 वाले भी अंक ज्योतिष शास्त्र में बहुत जिद्दी और कठोर स्वभाव के माने गए हैं। जिन लोगों की जन्मतिथि 4, 13, 22 या फिर 31 होती है, उनका मूलांक 4 होता है। इन मूलांक का ग्रह राहु है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस मूलांक के लोग जिद्दी होने के साथ-साथ बहुत मेहनती और क्रांतिकारी भी होते हैं। लेकिन साथ ही यह जातक दूसरों के विचारों से जल्दी सहमत नहीं होते और थोड़े शक्की स्वभाव वाले भी होते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- किस्मत वाली होती हैं वो मां, जिनके बच्चे का होता है ये मूलांक, क्या आप भी हैं इस मामले में लकी?
यह भी पढ़ें- एक जगह टिक कर काम नहीं कर पाते इस मूलांक के लोग, जल्दी-जल्दी बदलते हैं नौकरी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।