टैलेंट से भरपूर, पर गुस्सा बन सकता है तरक्की में रुकावट, मूलांक 9 वाले आज ही करें ये उपाय
अकं ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 9 की सफलता के लिए कुछ उपाय सुझाए गए हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। ...और पढ़ें

मूलांक 9 के लिए अचूक उपाय (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
मूलांक 9 वालों पर पड़ता है मंगल का प्रभाव
साहसी और ऊर्जावान होते हैं ये जातक
इन उपयों को करने से मिल सकता है लाभ
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति के मूलांक से उसके करियर से लेकर लव लाइफ तक के बारे में जाना जा सकता है। आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 9 (Mulank 9 Prediction) के जातकों की, जिनके स्वामी ग्रह मंगलदेव हैं। आज हम आपको इस मूलांक से जुड़ी कुछ खास बाते बताने जा रहे हैं।
किसका होता है मूलांक 9
अंक ज्योतिष में माना गया है कि जिस लोगों का जन्म किसी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होगा। ये संख्या मंगल ग्रह से संबंध रखती है, अर्थात मंगलदेव मूलांक 9 के ग्रह स्वामी हैं। इनके प्रभाव से मूलांक 9 जातक ऊर्जा, साहस से भरपूर होते हैं।
ये बातें बनाती हैं खास
साहसी होने के साथ-साथ मूलांक 9 के लोगों की नेतृत्व क्षमता भी अच्छी होती है। साथ ही यह लोग हर मुश्किल परिस्थिति का डरकर सामना करते हैं। मूलांक 9 के लोग स्वभाव से निडर और मेहनती भी होते हैं। साथ ही इस मूलांक के लोग तब तक हार नहीं मानते, जब तक सफलता हासिल न कर लें।
साथ ही यह लोग निर्णय लेने वाले कामों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हैं। वहीं अगर इनके करियर की बात करें, तो इन जातकों के लिए सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग, प्रशासनिक सेवा, कानून और व्यवस्था, सामाजिक सेवा और बैंकिंग से जुड़े क्षेत्रों के लिए अनुकूल माने जाते हैं।
खबरें और भी
-1775286359319.jpg)
(Picture Credit- AI Generated)
होती हैं ये कमियां
मूलांक 9 के जातकों की कमियों की बात की जाए, तो इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है। यह लोग गुस्से में बेकाबू हो जाते हैं और फिर किसी भी नहीं सुनते। साथ ही यह जातक थोड़े झगड़ालू स्वभाव के भी माने जाते हैं।
यह लोग छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं और नाराज हो जाते हैं। साथ ही ये जातक काफी मूडी और आसली भी माने जाते हैं। अपने इसी स्वभाव के कारण इन्हें कभी-कभी रिश्तों और करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
ये उपाय आ सकते हैं आपके काम
- मूलांक 9 के जातकों को मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
- अपने पर्स में लाल रंग का रुमाल या छोटा सा-लाल कपड़ा जरूर रखें।
- मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर गुड़ और लाल मसूर की दाल का दान करें।
- धैर्य बनाए रखना आपके लिए सफलता की कुंजी है।
यह भी पढ़ें - दुनिया बदलने की ताकत रखते हैं मूलांक 1 वाले, किस्तम चमकाने के लिए करें ये उपाय
यह भी पढ़ें - Monthly Numerology Horoscope 2026: अप्रैल में किस मूलांक की लगेगी लॉटरी, करियर में मिलेगी मनचाही सफलता?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।