विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology Prediction: मूलांक का कैसे पड़ता है जातक के जीवन पर प्रभाव, यहां पढ़ें

Published: Tue, 18 Nov 2025 11:27 AM (IST)

मूलांक, जातक की जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है। हर मूलांक एक खास ग्रह से जुड़ा होता है, ...और पढ़ें

Numerology Prediction in hindi (Picture Credit: Freepik)

Numerology Prediction in hindi (Picture Credit: Freepik) 

HighLights

  1. जन्मतिथि से लगा सकते हैं व्यक्तित्व का पता।


  2. मूलांक पर पड़ता है संबंधित ग्रह का प्रभाव।

  3. मूलांक से पता लगा सकते हैं अपने गुण व अवगुण।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। व्यक्ति की जन्म की तारीख विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इससे ही व्यक्ति का मूलांक पता लगाया जाता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव और चरित्र के बारे में बताता है। मूलांक, जातक के व्यक्तित्व के गुणों और कमजोरियों को भी दर्शाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर किस तरह व्यक्ति का मूलांक उसपर असर डालता है।

जानिए अपना मूलांक

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है, उनकी मूलांक 1 माना गया है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। ऐसे में इन लोगों में भरपूर ऊर्जा और आत्मविश्वास पाया जाता है।

मूलांक 2

मूलांक 2 उन लोगों का होता है, जिसका जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। ऐसे में इस मूलांक के जातक काफी भावुक और शांत स्वभाव के होते हैं।

Mulank ग

मूलांक 3

जिस लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है, उसका मूलांक 3 होता है। इनका ग्रह स्वामी गुरु (बृहस्पति) माने गए हैं। ऐसे में मूलांक 3 के जातक आमतौर पर बुद्धिमान, रचनात्मक और स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं।

मूलांक 4

मूलांक 4 के लोगों की जन्मतिथि 4, 13, 22 या फिर 31 होती है। इन मूलांक पर राहु ग्रह का प्रभाव पड़ता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस मूलांक के लोग मेहनती होने के साथ-साथ क्रांतिकारी भी होते हैं।

Numerology i (2)ॉ

(Picture Credit: Freepik)

मूलांक 5

जिस लोगों का जन्म किसी महीने की 5,14 या फिर 23 तारीख को होता है, उसका मूलांक 5 माना जाता है। इन मूलांक के स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध देव के प्रभाव से मूलांक 5 के लोग बुद्धिमान होते हैं। साथ ही यह लोग बहुत साहसी तथा मेहनती भी होते हैं।

मूलांक 6

जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी शुक्र हैं। ऐसे में इस मूलांक 6 के जातक काफी आकर्षक व्यक्तित्व के माने जाते हैं। साथ ही यह लोग प्रेम करने वाले और शांत स्वभाव के होते हैं।

मूलांक 7

जिस लोगों का जन्म किसी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 माना जाता है। इस मूलांक के जातकों पर केतु ग्रह का प्रभाव होता है। ये जातक आध्यात्मिक, दार्शनिक और चिंतनशील स्वभाव के होते हैं।

Numerology I (1)

मूलांक 8

मूलांक 8 के लोगों की जन्मतिथि 8, 17 या फिर 26 होती है। इस मूलांक का संबंध शनि ग्रह से माना गया है। ऐसे में इस मूलांक के जातक अनुशासन प्रिय और मेहनती होते हैं।

मूलांक 9

जिस लोगों का जन्म किसी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी मंगल देव माने गए हैं। ऐसे में मूलांक 9 के जातकों में ऊर्जा और साहस के साथ-साथ क्रोधी स्वभाव के भी होते हैं।  

यह भी पढ़ें - Numerology: इस मूलांक के लड़के हमेशा देते हैं अपने पार्टनर का साथ, करते हैं हर ख्याहिश पूरी

यह भी पढ़ें - Numerology: आपदा को अवसर में बदलने का हुनर रखती हैं इस मूलांक की लड़कियां

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।