Numerology: इस मूलांक के लड़के हमेशा देते हैं अपने पार्टनर का साथ, करते हैं हर ख्याहिश पूरी
आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के लड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही भावुक होने के साथ-साथ बहुत ही मेहनती भी होते हैं। ये जातक अपने पार्टनर के ...और पढ़ें

Numerology in hindi (AI Generated Image)
HighLights
इस मूलांक के लड़के होते हैं भावुक और शांत।
पार्टनर के प्रति रहते हैं वफादार और समर्पित।
इन जातकों पर पड़ता है चंद्र ग्रह का प्रभाव।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में माना गया है कि व्यक्ति की जन्म की तारीख उसकी पर्सनेलिटी के बारे में कई राज खोलती है। आज हम आपको ऐसे मूलांक के लड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने पार्टनर की हर ख्याहिश को पूरा करते हैं और कदम-कदम पर उनका साथ देते हैं।
चंद्र देव का पड़ता है प्रभाव
आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 2 के लड़कों की। अंक ज्योतिष शास्त्र में इस मूलांक का संबंध चंद्रमा से माना गया है। जिस व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है, उसका मूलांक 2 माना जाता है। चंद्र ग्रह के प्रभाव से इस मूलांक के लोग भावुक और शांत स्वभाव के होते हैं।

(Picture Credit: Freepik)
बनते हैं बेस्ट पार्टनर
मूलांक 2 लड़के अपने पार्टनर के प्रति लॉयल होते हैं, जिस कारण यह परफेक्ट पार्टनर कहलाते हैं। ये अपने पार्टनर की हर ख्वाहिश पूरी करते हैं और उनके प्रति हमेशा समर्पित रहते हैं। ये आपने पार्टनर का पूरा ख्याल रखते हैं और उनके हर डिशिजन में उनका पूरा साथ देते हैं। इसी कारण इनका पार्टनर अपने आपको काफी लकी फील करते हैं।

मूलांक 2 से जुड़ी अन्य खास बातें
अंक शास्त्र में माना गया है कि, मूलांक 2 के जातक काफी मेहनती भी होते हैं और जोखिम उठाने से कतराते नहीं है। ये जातक अपने परिवार के हर सदस्य का सम्मान करते हैं, चाहे वह छोटा हो या बड़ा। यह लोग न केवल अपने पार्टनर, बल्कि हर व्यक्ति की खुशियों का पूरा ध्यान रखते हैं।
खबरें और भी
इनमें रचनात्मकता कूट-कूट कर भरी होती है और इसी के दम पर यह अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। वहीं अगर इनकी खामियों की बात की जाए, तो यह लोग लंबे समय तक एक ही काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते और न ही लंबे समय तक एक विषय पर सोच पाते हैं।
यह भी पढ़ें- Numerology 6 Personality: पार्टनर को खुश रखने में माहिर होते हैं मूलांक 6 के जातक, जानें इनकी खूबियां
यह भी पढ़ें - Numerology: साफ दिल के होते हैं इस मूलांक के लोग, हर किसी की मदद के लिए रहते हैं तैयार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।