विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lord Shiv: भगवान शिव को बहुत प्रिय होते हैं ये लोग, हमेशा बनी रहती है कृपा

Published: Tue, 10 Jun 2025 12:39 PM (IST)

अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक को काभी खास माना गया है। 1 से 9 तक मूलांक होते हैं जिन्हें व्यक्ति ...और पढ़ें

Lord Shiv भगवान शिव का प्रिय मूलांक।
Lord Shiv भगवान शिव का प्रिय मूलांक।

HighLights

  1. देवों के देव महादेव कहलाते हैं भगवान शिव।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर मूलांक का संबंध किसी-न-किसी ग्रह से माना जाता है। इसी प्रकार उस ग्रह से संबंधित देवी-देवताओं की कृपा भी उस मूलांक पर बनी रहती है। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसपर देवों का देव महादेव की असीम कृपा बरसती है। चलिए जानते हैं उस भाग्यशाली मूलांक के बारे में।

ये है प्रिय मूलांक

अंक ज्योतिष के अनुसार, भगवान शिव को मूलांक 7 काफी प्रिय माने जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक पर राहु का प्रभाव देखा जाता है। ग्रह स्वामी राहु के कारण ये लोग आध्यात्मिक प्रवृति के होते हैं और इनका झुकाव भगवान शिव के प्रति अधिक देखा जाता है। 

यह भी पढ़ें - Numerology: अपनी हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं ये मूलांक, हर किसी को बना लेते हैं दीवाना

ये मूलांक भी हैं प्रिय

अंक ज्योतिष में मूलांक  5 और 9 के जातक भी शिव जी के प्रिय माने जाते हैं।  जिस किसी जातक का जन्म किसी महीने की 5,14 या फिर 23 तारीख को होता है, उसका मूलांक 5 माना जाता है। इन मूलांक के स्वामी ग्रह बुध हैं। वहीं 9 मूलांक उन लोगों का माना जाता है, जिनका जन्म किसी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है। इस मूलांक के जातकों पर मंगल ग्रह का प्रभाव पड़ता है। 

(Picture Credit: Freepik)

प्रिय राशियां

भगवान शिव की कृपा मेष, वृषभ, कर्क, कुंभ, और मकर राशि के लोगों पर भी बनी रहती है। शिव जी की कृपा से इन जातकों के लिए सफलता प्राप्ति के योग बन सकते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही इन लोगों को भगवान शिव की आराधना करने से विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातक अच्छे परिणामों के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल जरूर अर्पित करें।

यह भी पढ़ें - Numerology: सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।