विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Numerology: अपनी हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं ये मूलांक, हर किसी को बना लेते हैं दीवाना

Updated: Fri, 06 Jun 2025 01:26 PM (GMT+05:30)

अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि आप अपने मूलांक से करियर से लेकर स्वभाव तक के बारे में जान सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांक (Numerology Predi ...और पढ़ें

Numerology Prediction in hindi (Picture Credit: Freepik)
Numerology Prediction in hindi (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. जन्मतिथि से संबंधित होता है मूलांक।
  2. इससे पता लगा सकते हैं व्यक्ति का स्वभाव।
  3. मूलांक से संबंधित ग्रह का पड़ता है प्रभाव।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक का विशेष महत्व माना गया है, जो 1 से 9 तक होते हैं। हर मूलांक का कोई-न-कोई ग्रह स्वामी भी होता है, जिसका उस मूलांक के जातक पर प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको तीन ऐसे मूलांक के जातकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी खासियतों के चलते लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं।  

होते हैं निडर और साहसी

मूलांक 1 उन लोगों का होता है, जिनका जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ हो। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं, जो जीवन शक्ति का प्रतीक माने जाते हैं। सूर्य देव के प्रभाव से इन लोगों में भरपूर ऊर्जा और आत्मविश्वास पाया जाता है। ये लोग महत्वाकांक्षी और आकर्षक होने के साथ-साथ निडर, साहसी और स्वाभिमानी होते हैं। इनकी इसी खूबियों के कारण लोग इनकी ओर आकर्षित होते हैं।

चुनौती का डटकर करते हैं सामना

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 माना जाता है। इन मूलांक के स्वामी ग्रह बुध हैं, जो ज्ञान और बुद्धि के प्रतीक हैं। ऐसे में लोग काफी बुद्धिमान होते हैं और जीवन में आई हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं। साथ ही यह लोग हाजिरजवाब भी होते हैं, जिससे लोग इनकी ओर आकर्षित होते हैं।

यह भी पढ़ें - Numerology: मूलांक 1 के जातकों की इन लोगों के साथ बनती है परफेक्ट जोड़ी, सुख-दुख में देते हैं साथ

अपनी शर्तों पर जीते हैं

(Picture Credit: Freepik)

जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 माना जाता है। इस अंक के ग्रह स्वामी केतु हैं, जिस कारण इस मूलांक पर केतु का प्रभाव देखा जाता है। इस मूलांक के लोग अंतर्मुखी होने के साथ-साथ आध्यात्मिक प्रवृत्ति के भी होते हैं।

खबरें और भी

चिंतनशील होने के कारण यह लोग किसी भी विषय के बारे में बहुत गहराई से सोचते हैं। इनके साथ ही इनमें अपनी शर्तों पर जीवन जीने का गुण भी पाया जाता है। इनकी इन्हीं खासियतों के चलते लोग इन्हें पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें - Numerology: शादी के बाद पलटती है इस मूलांक की किस्मत, आते हैं ये खास बदलाव

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।