विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Numerology: जून महीने में इस मूलांक वालों की बदलेगी तकदीर,पैसों की दिक्कत होगी दूर

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Updated: Thu, 29 May 2025 05:51 PM (IST)

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी (Maa Laxmi Puja Vidhi) को समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही वैभव लक्ष्मी व्रत रख ...और पढ़ें

Numerology: धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रिय मूलांक
Numerology: धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रिय मूलांक

HighLights

  1. मिथुन राशि के स्वामी व्यापार के दाता बुध देव हैं।
  2. कन्या राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध देव उच्च के होते हैं।
  3. भगवान गणेश की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जून का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इनमें बुध देव सबसे पहले राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद मंगल देव अपनी चाल बदलेंगे। वहीं, जून के मध्य में सूर्य देव और अंत में शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। कई ग्रहों के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इनमें कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।

ज्योतिषियों की मानें तो जून का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में एक खास मूलांक के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से न केवल मनचाही मुराद पूरी होगी, बल्कि धन की परेशानी भी दूर होगी। आइए, इस मूलांक के बारे में सबकुछ जानते हैं-

यह भी पढ़ें: सिंह राशि के जातकों को कब मिलेगी मायावी ग्रह से मुक्ति? ऐसे करें केतु को प्रसन्न

भाग्यशाली मूलांक (Numerology Predictions)

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, जून महीने का क्रम संख्या 6 है। यह अंक धन की देवी मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। आसान शब्दों में कहें तो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा 6 मूलांक के जातकों पर बरसती है। इस अंक का स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। वहीं, शुक्र देव वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। जबकि, मीन राशि के जातकों को शुक्र देव शुभ फल देते हैं।

मूलांक 6

जिन जातकों का जन्म 06, 15 और 24 तारीख के दिन हुआ है। उनका मूलांक 6 होता है। इस तारीख के दिन जन्म वाले जातकों पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा रहती है। साथ ही शुक्र देव की कृपा से सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

खबरें और भी

इन राशियों को होगा लाभ

वृषभ और तुला राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं और आराध्य जगत की देवी मां दुर्गा हैं। अतः इन दोनों राशि के जातकों के लिए जून का महीना शुभ साबित हो सकता है। इसके साथ ही मिथुन राशि के जातकों के लिए भी जून का महीना मंगलकारी साबित होगा। इस राशि का शुभ अंक 6 होता है। इस महीने में साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही यश, कीर्ति, सुख और वैभव में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें: चौथे बड़े मंगल पर दीपक से करें ये अचूक उपाय, घर में होगा सुख-शांति का वास

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।