विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology: प्यार के मामले में कैसी होती है मूलांक 1 वालों की किस्मत, ये आदतें बनाती हैं इन्हें खास

Updated: Thu, 20 Nov 2025 02:42 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्मतिथि पर आधारित मूलांक व्यक्ति के स्वभाव और जीवन को भी प्रभावित करता है। मूलांक के आधार पर व्यक्ति की खामियां और खूबियां भी ...और पढ़ें

Mulank 1 Love Life (AI Generated Image)

Mulank 1 Love Life (AI Generated Image)

HighLights

  1. अंक ज्योतिष में हर मूलांक का माना गया है महत्व।

  2. मूलांक 1 के जातकों पर पड़ता है सूर्य देव का प्रभाव।

  3. आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं ये जातक।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जातक की जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर उसका मूलांक पता किया जा सकता है। हर मूलांक का संबंध एक खास ग्रह से होता है, जिसका प्रभाव उस मूलांक के जातकों पर भी पड़ता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। 

प्यार के मामले में कैसी होती है किस्मत

मूलांक 1 के बारे में माना जाता है कि जिन लोगों को यह एक बार दिल से स्वीकार कर लेते हैं, उनका अंत तक साथ निभाते हैं। साथ ही यह लोग पार्टनर को हमेशा बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं। अपने पार्टनर के प्रति ये लोग पूरी तरह से समर्पित होते हैं और रिश्ते में जिम्मेदारी निभाने से ये लोग कभी पीछे नहीं हटते। 

साथ ही यह जातक रोमांटिक भी माने जाते हैं, लेकिन अपनी भावनाओं को खुलकर नहीं बता पाते। ये लोग अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। साथ ही अंक ज्योतिष शास्त्र में यह माना गया है कि मूलांक 1 के जातकों की लव मैरिज की संभावना बहुत कम होती है।

1 i

होती है ये खासियत

सूर्य देव से प्रभावित होने के कारण ये जातक ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। ऐसे में अपनी पर्सनेलिटी के चलते ये लोग बड़ी ही आसानी से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। मूलांक 1 के जातक अपनी सोच और बातों में पूरी ईमानदारी रखते हैं और अपने मन की बात बोलने में कोई संकोच नहीं करते। साथ ही इन लोगों में नेतृत्व की क्षमता भी पाई जाती है। 

खबरें और भी

Mulank Love Life I

(AI Generated Image)

होती हैं ये खामियां

मूलांक 1 के जातकों के लिए अंक ज्योतिष शास्त्र में यह माना गया है कि इन लोगों में धैर्य की कमी पाई जाती है। इन्हें किसी दूसरे का देर से जवाब देना बिल्कुल पसंद नहीं होता। कभी-कभी ये जातक जिद्दी और अहंकारी भी हो जाते हैं। इन्हें यह पसंद होता है कि सामने वाला इनकी हर बात माने। अपनी इन्हीं आदतों के चलते कभी-कभी इनके रिश्तों में तनाव पैदा हो जाता है। इसके साथ ही पार्टनर को अपने दिल की बात बताने में भी इन्हें काफी परेशानी होती है।  

यह भी पढ़ें - Numerology: साफ दिल के होते हैं इस मूलांक के लोग, हर किसी की मदद के लिए रहते हैं तैयार

यह भी पढ़ें - Numerology: अपनी पर्सनल लाइफ को पूरी तरह से सीक्रेट रखते हैं इस मूलांक के लोग 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।