विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology: इस मूलांक के जातक होते हैं जन्मजात लीडर, समाज में बनाते हैं अपनी एक अलग पहचान

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Updated: Sun, 15 Mar 2026 12:30 PM (IST)

आज हम जानेंगे एक ऐसे मूलांक के बारे में, जो अपनी लीडरशिप क्वालिटी (Leadership Qualities) के चलते समाज में एक अलग पहचान बनाते हैं। ...और पढ़ें

Numerology in hindi (Picture Credit: Freepik)

Numerology in hindi (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. इस मूलांक पर पड़ता है सूर्य देव का प्रभाव

  2. इनमें होती है भरपूर ऊर्जा, आत्मविश्वास और ईमानदारी

  3. ये लोग अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में पाते हैं सफलता

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र (numerology prediction) में मूलांक को विशेष महत्व दिया गया है, क्योंकि इससे आप किसी के स्वभाव के बारे में भी जान सकते हैं। व्यक्ति की जन्मतिथि से उसका मूलांक पता किया जाता है। आज हम एक ऐसे मूलांक के बारे में जानेंगे, जिनमें वह सभी खासियत पाई जाती है, जो हर व्यक्ति अपने दोस्त में चाहता है।

क्या कहता है अंक ज्योतिष शास्त्र

आज हम जिस मूलांक की बात कर रहे हैं, वह है मूलांक 1। जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को होता है, उनकी मूलांक 1 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं, जो शक्ति, प्रकाश और नेतृत्व का प्रतीक हैं। ऐसे में अंक ज्योतिष शास्त्र में इस अंक को नेतृत्व, आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा और राजसी स्वभाव का प्रतीक माना जाता है।

success ग

(Picture Credit: Freepik)

होती है ये खासियत

सूर्य देव के प्रभाव से इन लोगों में भरपूर ऊर्जा और आत्मविश्वास होता है। यह लोग अपनी सोच और बातों में पूरी ईमानदारी रखते हैं। साथ ही इन लोगों में नेतृत्व क्षमता भी पाई जाती है, जिस कारण यह लोग अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं।

यह लोग अपने काम को पूरी लगन व ईमानदारी के साथ करते हैं और अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। मूलांक 1 के जातक स्वाभिमानी होते हैं और किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते। साथ ही यह लोग दूसरे लोगों को भी दिशा देते हैं।

खबरें और भी

mulank 1 i

अन्य खास बातें

मूलांक 1 के जातक कुछ हद तक जिद्दी भी होते हैं और कभी-कभी इनमें अहंकार भी आ जाता है। शुरुआती जीवन में इन्हें काफी संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन अपनी मेहनत से यह लोग सफलता हासिल कर ही लेते हैं। मूलांक 1 के जातकों को शानो-शौकत पर खर्च करना पसंद होता हैं।

यह भी पढ़ें - Numerology:  इस मूलांक के लोग होते हैं सच्चे और अच्छे दोस्त, कभी नहीं छोड़ते साथ

यह भी पढ़ें - Numerology: बाहर से सख्त-अंदर से मोम, आखिर क्यों दान-पुण्य में सबसे आगे रहते हैं इस मूलांक के लोग?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।