विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस मूलांक की लड़कियां होती हैं पति की 'धड़कन', क्या आपकी डेट ऑफ बर्थ भी यही है?

Updated: Fri, 08 May 2026 01:24 PM (IST)

आज हम आपको ऐसे मूलांक की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने पति के करियर के लिए बहुत लकी साबित हो सकती हैं। ...और पढ़ें

पति के लिए लकी होती हैं ये लड़कियां (Picture Credit: Freepik)

पति के लिए लकी होती हैं ये लड़कियां (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. मूलांक 2 की लड़कियां पति के लिए भाग्यशाली होती हैं

  2. ये लड़कियां भावुक, केयरिंग और रिश्ते निभाने वाली होती हैं

  3. अति-संवेदनशील होना, होती है इनकी प्रमुख कमजोरी

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में ऐसे मूलांक की लड़कियों के बारे में बताया गया है, जो अपने पति के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। साथ ही ये लड़कियां भावुक, केयरिंग और रिश्ते निभाने में माहिर होती हैं। चलिए जानते हैं इस खास मूलांक के बारे में।

क्या कहता है अंक ज्योतिष शास्त्र?

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वाली लड़कियां अपने पति की जान और बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी चंद्रमा हैं।

marriage i

(Picture Credit: Freepik)

पति के लिए होती हैं लकी

अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि मूलांक 2 की लड़कियां शादी के बाद अपने पति की किस्मत बदल देती हैं। इनके आने से इनके पति के जीवन में समृद्धि आती है। ये लड़कियां भावुक होने के साथ-साथ बहुत ही केयरिंग भी होती हैं और अपने पति का ख्याल खुद से ज्यादा रखती हैं।

रिश्ते निभाने की बात की जाए, तो यह उसमें माहिर होती हैं। ये लड़कियां समझदारी से घर संभालती हैं और हर कदम पर अपने पति का साथ देती हैं। कुल मिलाकर 2 मूलांक की लड़कियां एक बेहतरीन जीवनसाथी साबित होती हैं।

खबरें और भी

मूलांक 2 की लड़कियों की खास बातें

  • मूलांक 2 की लड़कियां प्यार, समर्पण और समझदारी में परफेक्ट होती हैं।
  • चंद्र ग्रह से प्रभावित होने के कारण ये लड़कियां काफी शांत स्वभाव की होती हैं।
  • इनके व्यक्तित्व में एक अनोखा आकर्षण होता है, जिससे दूसरों लोग इनकी ओर खीचे चले आते हैं।
  • ये जातक दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
  • कल्पनाशील और शांतिप्रिय होने के साथ-साथ यह दूसरों की भावनाओं को समझती हैं।
  • ये लड़कियां अच्छी सलाहकार मानी जाती हैं।
  • मूलांक 2 की लड़कियां परिवार को एकजुट रखने वाली होती हैं।
  • ये लड़कियां कला, संगीत, लेखन, या फैशन के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करती हैं।
mulank 2 wife ai
(Picture Credit- AI Generated)

हो सकती हैं ये कमियां

मूलांक 2 के जातकों की कमजोरियों की बात की जाए, तो यह लोग कोई भी जरूरी निर्णय लेने में बहुत हिचकिचाते हैं, जिस कारण कभी-कभी बड़े मौके इनके हाथ से निकल जाते हैं। इसके साथ ही अति-संवेदनशील होने के कारण यह लोग दूसरों की बातों में भी बहुत जल्दी आ जाते हैं और बाद में यह इनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

कभी-कभी जरूरत से ज्यादा भावुक होने के कारण इन्हें जल्दी ठेस भी पहुंचती है। मूलांक 2 के जातकों को यह सलाह दी जाती है कि ये अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कभी-कभी ये बहुत अधिक सोचने (overthinking) के कारण परेशान रहती हैं।

यह भी पढ़ें- भले ही खुद के पास कुछ न हो, लेकिन दूसरों को कभी निराश नहीं करते इस मूलांक के लोग

यह भी पढ़ें- बिजनेस में भूलकर भी हाथ न डालें ये मूलांक वाले लोग, वरना डूब सकता है आपका पैसा, अंक ज्योतिष की बड़ी चेतावनी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।