विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मूलांक 4 वालों की तरक्की में रुकावट बन सकता है यह दिन, कभी न शुरू करें कोई नया काम

Updated: Fri, 03 Jul 2026 02:25 PM (IST)

मूलांक 4 के जातकों को कुछ विशेष दिनों में नया काम शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन दिनों में राहु का प्रभाव नकारात्मक हो सकता है। अन्‍य कारण भी जान ...और पढ़ें

मूलांक 4 वाले इन दिनों में न करें कोई नया काम  (Picture Credit- AI Generated)

मूलांक 4 वाले इन दिनों में न करें कोई नया काम (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 4 वालों पर राहु का प्रभाव रहता है।

  2. अंक 8 वाली तारीखों पर नया काम न करें।

  3. कमजोर चंद्रमा और अमावस्या पर कार्य टालें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक 4 का स्वामी ग्रह राहु है। जिन जातकों का मूलांक 4 होता है, उन पर राहु का प्रभाव रहता है। ऐसे लोग बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। इनकी चाहत होती है कि रातोंरात यह सफल हो जाएं। ऐसा न होने पर यह तनावग्रस्त हो जाते हैं और इससे इन्हें बाहर निकालना भी आसान नहीं होता है।

अंक शास्त्र में मूलांक 4 वालों के लिए कुछ ऐसे दिन बताए गए हैं, जिन दिनों में इन्हें कभी भी कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। चलिए इनके बारे में हम आपको बताते हैं।चलिए इनके बारे में हम आपको बताते हैं।

अंक 8 से बचकर रहें

अंक ज्योतिष के आधार पर मूलांक 4 वालों को कभी 8 संख्या या जिनका जोड़ 8 आ रहा हो, उस दिन कोई भी नया काम नहीं शुरू करना चाहिए। इसलिए किसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख को किसी भी प्रकार का जरूरी काम, नया प्रोजेक्ट, नई नौकरी, व्यापार के लिए नए माल की खरीदारी आदि से बचना चाहिए।

दरअसल, अंक 8 का स्वामी शनि होता है। राहु और शनि एक-दूसरे के विपरीत ग्रह माने गए हैं। अंकशास्त्र की गणनाओं के आधार पर यदि राहु और शनि मिल जाएं तो नई चुनौतियां उत्पन्न होती हैं। सरल काम भी कठिन हो जाता है।

खबरें और भी

numerology number 4 bad day to start work(Picture Credit- AI Generated)

जब चंद्रमा कमजोर हो

यदि चंद्रमा कमजोर है या नीच का है, तब भी मूलांक 4 वालों को कोई नया काम नहीं करना चाहिए। चंद्रमा का मजबूत होना राहु के लिए बहुत आवश्‍यक है, नही तो मन में भ्रम और अनिश्चितता की स्थिति उत्‍पन्‍न होती है। यदि कोई जातक, जिसका मूलांक 4 है, इन स्थितियों में कोई जरूरी काम, नया काम या कोई नई शुरुआत करने के लिए सोचता है, तो मानसिक तनाव उसे घेर लेता है और वह अपना काम सही से पूरा नहीं कर पाता है। कई बार तो जातक इस परिस्थिति में गलत फैसले तक ले लेते हैं।

अमावस्‍या का दिन

अमावस्‍या के दिन चंद्रमा के अभाव में भी मूलांक 4 वालों को कठिनाई महसूस होती है। इस दिन यदि कोई नया काम शुरू कर दिया जाए तो मूलांक 4 वाले हमेशा उस कार्य में मिलने वाली सफलता को लेकर भ्रम में रहते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि अमावस्‍या के दिन शुरू किए गए कार्य में नकारात्‍मक परिणाम मिलें। ऐसे में मूलांक 4 वालों को बहुत ज्‍यादा चिड़चिड़ाहट होती है।

अतः मूलांक 4 वालों को ऊपर बताए गए दिनों में कोई भी नया कार्य करने से बचना चाहिए और सही दिन का इंतजार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- मूलांक 4 वाली ननद और 5 वाली भौजाई के बीच हमेशा बनी रहती नोकझोंक, जानें वजह और उपाय

यह भी पढ़ें- इन मूलांक वाली सास-बहू में हमेशा रहता है '36 का आंकड़ा', तनी रहती हैं तलवारें!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।