विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology: जल्दी बदलता है इस मूलांक का मूड, मुश्किल होता है इन्हें समझ पाना

Updated: Fri, 21 Nov 2025 12:34 PM (IST)

व्यक्ति की जन्म की तारीख के आधार पर उसका मूलांक पता लगाया जाता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी जातक का जन्म किसी महीने की 16 तारीख को हुआ है, तो उसका मू ...और पढ़ें

जल्दी बदलता है इस मूलांक का मूड (Picture Credit: Freepik)

जल्दी बदलता है इस मूलांक का मूड (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. स्वामी ग्रह का पड़ता है मूलांक पर असर।

  2. बहुत मूडी होते हैं इस मूलांक के लोग।

  3. हर चुनौती का डटकर करते हैं सामना।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मूलांक के जरिए व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हर मूलांक पर उससे संबंधित ग्रह का भी असर पड़ता है। आज हम आपको यह कैसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही मूडी होते हैं। साथ ही जानते हैं इस मूलांक से जुड़ी कुछ अन्य खास बातें।

होते हैं बहुत ही बुद्धिमान

आज हम आपको मूलांक 5 के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 5,14 या फिर 23 तारीख को होता है, उसका मूलांक 5 माना जाता है। इन मूलांक के स्वामी ग्रह बुध हैं, जिन्हें ज्ञान और बुद्धि का सूचक माना गया है। ऐसे में इस मूलांक के जातक भी काफी बुद्धिमान माने जाते हैं।

 

5  i

पाए जाते हैं ये गुण

मूलांक 5 के जातक बुद्धिमान होने के साथ-साथ बहुत साहसी तथा मेहनती भी होते हैं। ये जातक अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। साथ ही इन लोगों में खुद को समय के अनुसार, ढालने की भी खूबी होती है। ये लोग मल्टीटास्किंग में माहिर होने के साथ ही नई-नई चीजें सीखने में भी दिलचप्सी रखते हैं। यह लोग बहुत जल्दी नए दोस्त बना लेते हैं।

होती हैं ये खामियां

अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि जिन लोगों का मूलांक 5 होता है वह बहुत मूडी किस्म के होते हैं। कभी ये लोग एकदम खुश हो जाते हैं, तो पलभर में ही इनका मूड खराब भी हो सकता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इनका मूड बदलने में ज्यादा समय नहीं लगता। 

खबरें और भी

MULANK i (1)


(Picture Credit: Freepik)

घूमने का होता है शौक

अगर मूलांक 5 के जातक के जातकों के शौक की बात की जाए, तो इन लोगों को घूमने-फिरने का बहुत शौक होता है। इसके लिए एक जगह पर टिक कर रह पाना मुश्किल होता है, इसलिए यह जल्दी-जल्दी ट्रिप का प्लान बनाते हैं।

यह भी पढ़ें - Numerology: इस मूलांक के पास नहीं होती शोहरत की कोई कमी, जल्दी बनाते हैं दोस्त

यह भी पढ़ें - Numerology: प्यार के मामले में कैसी होती है मूलांक 1 वालों की किस्मत, ये आदतें बनाती हैं इन्हें खास

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।