विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology: दिखने में शांत पर दिल जीतने में माहिर, केतु का प्रभाव इस मूलांक को बनाता है खास

Updated: Thu, 26 Mar 2026 03:28 PM (IST)

क्या आपका मूलांक 7 है? अंक ज्योतिष के अनुसार 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोग बेहद गहरे और वफादार होते हैं। ...और पढ़ें

Numerology 7 Traits: मूलांक 7 वालों का स्वभाव (Image Source: AI-Generated)

Numerology 7 Traits: मूलांक 7 वालों का स्वभाव (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेक्स, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) की दुनिया में हर नंबर का अपना एक मिजाज होता है, और अगर हम बात करें मूलांक 7 (Mulank 7) की, तो ये लोग बाकी सब से थोड़े अलग और गहरे होते हैं। अगर आपका या आपके किसी करीबी का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 है।

अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक का स्वामी 'केतु' ग्रह है, जो इंसान को थोड़ा रहस्यमयी लेकिन बहुत बुद्धिमान बनाता है।

स्वभाव में गहराई और सादगी

मूलांक 7 वाले लोग दिल के बहुत साफ होते हैं, लेकिन इन्हें समझना हर किसी के बस की बात नहीं। ये लोग अपनी दुनिया में मस्त रहना पसंद करते हैं। प्राचीन ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार, केतु के प्रभाव के कारण इन लोगों में सीखने और समझने की गजब की क्षमता होती है। ये लोग फालतू के दिखावे और शोर-शराबे से दूर रहना पसंद करते हैं। इन्हें 'सोलो ट्रैवलर' या 'डीप थिंकर' कहना गलत नहीं होगा।

रिश्तों में वफादारी और ईमानदारी

इनके लिए रिश्ते महज एक शब्द नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी होते हैं। न्यूमेरोलॉजी के मुताबिक, मूलांक 7 वाले लोग बहुत जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते, लेकिन एक बार जब ये किसी को अपना मान लेते हैं, तो उसका साथ कभी नहीं छोड़ते। इन्हें झूठ बोलना और सुनना दोनों ही सख्त नापसंद है। अगर इन्हें कोई धोखा दे, तो ये झगड़ा करने के बजाय चुपचाप उस इंसान की जिंदगी से हमेशा के लिए बाहर निकल जाते हैं।

7 traits

(Image Source: AI-Gene)

मूलांक 7 वालों की कुछ खास बातें

  • ये लोग किसी भी बात को ऊपर-ऊपर से नहीं देखते, बल्कि उसकी गहराई तक जाते हैं।
  • इन्हें खुद के साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है, यही इनकी असली ताकत है।
  • ये लोग सच के साथ खड़े रहना पसंद करते हैं, चाहे परिस्थिति कैसी भी हो।
  • अपने परिवार और खासकर बच्चों के प्रति इनका झुकाव बहुत ज्यादा होता है।
  • ये अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं और किसी का दबाव बर्दाश्त नहीं करते।

केतु का प्रभाव और आध्यात्मिकता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 7 वाले लोगों का झुकाव अध्यात्म और रहस्यमयी विद्याओं की तरफ ज्यादा रहता है। ये अक्सर दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन अपनी भावनाएं जल्दी किसी के सामने जाहिर नहीं करते। अगर आप इनके साथ प्यार से पेश आएंगे, तो ये आपके लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे, लेकिन जबरदस्ती इनसे कोई काम नहीं करवाया जा सकता।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें- ये मूलांक वाले अपनी मां को देते हैं सबसे ऊंचा दर्जा, हर बात मानते हैं 'पत्थर की लकीर'

यह भी पढ़ें- Numerology: सूर्य की तरह चमकती हैं इस मूलांक की महिलाएं, स्वाभिमान है इनकी असली पहचान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।