ये मूलांक वाले अपनी मां को देते हैं सबसे ऊंचा दर्जा, हर बात मानते हैं 'पत्थर की लकीर'
अंक ज्योतिष में कुछ ऐसे मूलांक बताए गए हैं, जो मां की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ते और उनकी हर बात को पत्थर की लकीर मानते हैं। ...और पढ़ें

Numerology in hindi (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
HighLights
मां से गहरा लगाव रखते हैं इस मूलांक के लोग
मां की हर जरूरत का रखते हैं ध्यान
मां की सेवा को करियर से ऊपर रखते हैं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मूलांक हमेशा 1 से 9 के बीच ही होता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है। उदाहरण के तौर पर यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 14 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 + 4 = 5 होगा। आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका अपनी मां से गहरा लगाव होता है।
मां से करते हैं बहुत प्यार
मूलांक 2 उन लोगों का होता है, जिसका जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ हो। इस मूलांक के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। स्वभाव की बात करें, तो इस मूलांक के जातक भावुक और शांत स्वभाव के होते हैं। यह उन मूलांक में से एक हैं, जो अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। यह लोग जितना महत्व अपनी मां को देते हैं, उतना किसी और रिश्ते को नहीं देते।
-1774420350901.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
हर जरुरत का रखते हैं ख्याल
जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 (Mulank 6 Personality) होता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी शुक्र हैं, जो प्रेम, सौंदर्य और धन से कारक हैं। शुक्र ग्रह के प्रभाव से इस के लोग आकर्षक होने के साथ-साथ काफी शांत स्वभाव वाले भी होते हैं। यह जातक अपनी माता की हर छोड़ी-बड़ी जरुरत का ध्यान रखते हैं और पूरी कोशिष करते हैं कि मां को कोई तकलीफ न हो।

(AI Generated Image)
खूब करते हैं सेवा
अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी मंगल हैं, जो ऊर्जा और साहस के प्रतीक के रूप में देखे जाते हैं। भले ही स्वभाव में यह लोग क्रोधी और जिद्दी होते हैं, लेकिन अपनी माता की सेवा करने में यह लोग कोई कसर नहीं छोड़ते। ये लोग अपनी मां के सामने करियर से लेकर पैसे तक को महत्व नहीं देते।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Numerology: जन्मतिथि में छिपा है आपकी सफलता का राज, मूलांक से जानें अपनी खूबियां और खामियां
यह भी पढ़ें - Numerology: झूठ से सख्त नफरत करते हैं मूलांक 4 वाले लोग, धोखा मिलने पर पल भर में तोड़ देते हैं रिश्ता
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।